
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Semaria Assembly...
Live Semaria Assembly Election Result 2023 Live Updates: सेमरिया विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 लाइव अपडेट्स

Result of Semaria Assembly Election 2023: रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान का परिणाम आज 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से घोषित किए जा रहे हैं। सेमरिया विधानसभा सीट के 241 मतदान केन्द्रों में कुल 70.88 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 15 प्रत्याशियों के लिए 68.25% पुरुष और 73.75% महिला मतदाताओं ने वोटिंग की है। देखें सेमरिया विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 लाइव..
सेमरिया विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम
| पार्टी | कुल प्राप्त वोट | वोट % | प्रत्याशी |
| BJP | 47889 | 35.10 | केपी त्रिपाठी |
| INC | 40113 | 29.40 | त्रियुगी नारायण शुक्ल |
| BSP | 38477 | 28.20 | पंकज सिंह |
Live Updates
- 3 Dec 2023 9:48 AM IST
सेमरिया में भाजपा-कांग्रेस की कांटे की टक्कर
सेमरिया विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने 164 वोटों से बढ़त बना रखी है। केपी को 3579 और कांग्रेस के अभय मिश्रा को 3415 वोट पहले राउंड में मिले हैं। बसपा के पंकज पटेल 1989 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




