
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में विदेशों से...
रीवा में विदेशों से आने वाले व्यक्तियों की हो रही स्क्रीनिंग, शहर में 96 एवं ग्रामीण में 8915 व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग

रीवा . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए रैपिड रिस्पांस टीम एवं सर्विलेंस टीम द्वारा दी गई सूचना के अनुरूप विदेशों से आये यात्रियों एवं दिल्ली, मुम्बई, पुणे, गोवा, गुजरात जैसे दूसरे प्रदेशों से आये व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 58 विदेशी यात्रियों की स्क्रींनिंग की गई तथा एक व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया तथा जांच के लिए सेम्पल आईसीएमआर जबलपुर भेजा गया। पूर्व में चार सेम्पल जांच के लिए भेजे गये थे जिसकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक शहरी क्षेत्र में 96 एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 8915 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। इसमें से 58 व्यक्तियों को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। आईसीएमआर जबलपुर में पांच सेम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। अनावश्यक भीड़-भाड़ में न जायें। सर्दी-जुकाम के मरीजों से दूर रहें। हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार से अभिवादन करें।




