रीवा

रीवा में स्कूल बस ने मां-बेटे को कुचला, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी मोड़ में हुई घटना

Sanjay Patel
9 Aug 2023 3:30 AM GMT
रीवा में स्कूल बस ने मां-बेटे को कुचला, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी मोड़ में हुई घटना
x
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी मोड़ पड़रा में गत दिवस बड़ा सड़क हादसा हुआ है। निजी स्कूल की बस ने मां-बेटे को कुचल दिया है।

मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी मोड़ पड़रा में गत दिवस बड़ा सड़क हादसा हुआ है। निजी स्कूल की बस ने मां-बेटे को कुचल दिया है। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त की दोपहर शुभ उर्फ अनमोल दुबे पुत्र पुष्पेन्द्र दुबे 5 वर्ष निवासी झिरिया हाल जेपी मोड थाना सिविल लाइन में किराये के मकान में रहते है।

रोड क्रॉस करते समय हुई घटना

घटना दिनांक को बच्चा निजी स्कूल से लौट रहा है। मां रोड क्रॉस कर बच्चे को बस से उतारने गई। बच्चा बस से उतरकर मां का हाथ पकड़ लिया। दोनों सड़क क्रॉस करने लगे। इसी बीच बस का चालक रफ्तार बढ़ा दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। साथ ही बस का पहिया दोनों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में बेटा शुभ दुबे और मां ज्योति दुबे के गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिये शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

स्कूल संचालक ने की मदद

बताया जा रहा है कि इस हादसे की जानकारी के बाद स्कूल संचालक ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने सर्जरी करने के लिये कहा। इसमें करीब पांच लाख रुपये का खर्च आ रहा था। लेकिन मां-बेटे गरीब परिवार से थे। ऐसे में घटना की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई और पीड़ित परिवार ने आर्थिक मदद की गुहार लगाया। जानकारी होने पर स्कूल संचालक ने पांच लाख रुपये अस्पताल में जमा कराया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी पीड़ित की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है।

Next Story