
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा, सतना, सीधी और...
रीवा, सतना, सीधी और शहडोल में लोकसभा चुनाव के शेड्यूल; जानिए नामांकन से मतदान तिथि तक सबकुछ

रीवा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 फेज में मतदान होने हैं। 16 मार्च को चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सीधी, शहडोल, रीवा और सतना लोकसभा सीटों में पहले और दूसरे चरणों में वोटिंग होगी।
मतदान 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 जून तक चलेंगे। परिणाम 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे। 7 चरणों में होने वाले मतदान में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों की वोटिंग 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होगी। जबकि विंध्य की चारों यानी रीवा, सतना, सीधी और शहडोल लोकसभा सीटों में वोटिंग पहले दो चरणों में पूर्ण हो जाएगी।
रीवा, सतना, सीधी और शहडोल में लोकसभा चुनाव के शेड्यूल (Schedule of Lok Sabha elections in Rewa, Satna, Sidhi and Shahdol)
| लोकसभा सीट | नामांकन कब से | नामांकन कब तक | नामांकन की जांच | नाम वापसी | मतदान तिथि | मतगणना |
| सीधी (चरण-1) | 20 मार्च | 27 मार्च | 28 मार्च | 30 मार्च | 19 अप्रैल | 4 जून |
| शहडोल (चरण-1) | 20 मार्च | 27 मार्च | 28 मार्च | 30 मार्च | 19 अप्रैल | 4 जून |
| रीवा (चरण-2) | 28 मार्च | 4 अप्रैल | 5 अप्रैल | 8 अप्रैल | 26 अप्रैल | 4 जून |
| सतना (चरण-2) | 28 मार्च | 4 अप्रैल | 5 अप्रैल | 8 अप्रैल | 26 अप्रैल | 4 जून |
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल (Schedule of Lok Sabha elections in Madhya Pradesh)
| मतदान चरण | मतदान तारीख | सीटों की संख्या | लोकसभा सीट का नाम |
| पहला चरण | 19 अप्रैल, 2024 | 6 | सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा |
| दूसरा चरण | 26 अप्रैल, 2024 | 7 | टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल |
| तीसरा चरण | 7 मई, 2024 | 8 | मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ |
| चौथा चरण | 13 मई, 2024 | 8 | देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा |
मध्यप्रदेश में वोटरों का आंकड़ा (Voter count in Madhya Pradesh)
- पुरुष मतदाता - 2,89,51,705
- महिला मतदाता - 2,73,87,122
- अन्य - 1237
- कुल मतदाता - 5,63,40,064 (पाँच करोड़ तिरसठ लाख चालीस हजार चौसठ)
4 माह पहले विधानसभा चुनाव में 5.60 करोड़ वोटर थे
नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 5.60 करोड़ थी। वोटर लिस्ट में चार महीने बाद अब तीन लाख वोटर बढ़ गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में 18 से 19 उम्र के 16 लाख से ज्यादा वोटर वोटिंग कर सकेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव की इस उम्र के वोटर्स की संख्या 22.36 लाख थी। इस बार सबसे ज्यादा 1.49 करोड़ वोटर 30 से 39 साल की उम्र के हैं।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




