रीवा

सतना: मुंबई जाने का सपना रह गया अधूरा, सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एक दर्जन श्रमिक पहुंच गए अस्पताल

सतना: मुंबई जाने का सपना रह गया अधूरा, सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एक दर्जन श्रमिक पहुंच गए अस्पताल
x
Satna News: मुंबई रोजगार की तलाश में जा रहे एक दर्जन श्रमिकों का सपना उस वक्त टूट गया.

सतना: मुंबई रोजगार की तलाश में जा रहे एक दर्जन श्रमिकों का सपना उस वक्त टूट गया. वह सड़क दुर्घटना का शिकार होने की वजह से अस्पताल पहुंच गए। बताया गया है कि बीते दिवस सतना जिले के एक दर्जन श्रमिक मुंबई जाने की चाह लिए ऑटो बुक कर मझगवां बस स्टैण्ड ऑटो में जा रहे थे। धारकुण्डी के सरभंगा मोड़ के समीप जैसे ही ऑटो पहुंची सामने से आ रही बस ने ऑटो को ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद ऑटो सवार एक दर्जन श्रमिक घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

बताया गया है कि सतना जिले के मझगवां क्षेत्र अंतर्गत बांका, लोटनी, चितरहा के तकरीबन एक दर्जन श्रमिक रोजगार की तलाश में मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। मझगवां बस स्टैण्ड जाने के लिए श्रमिकों ने ऑटो किराए पर ले लिया। जैसे ही ऑटो सरभंगा मोड के समीप पहुंचा मझगवां से सेमरिया जा रही बस ने विपरीत दिशा से आ रही ऑटो को ठोकर मार दी। इस अप्रत्याशित घटना के चलते मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पहले भी हुआ है ऐसा

बताया गया है कि सरभंगा मोड़ के समीप पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाओं की घटना हुई है। लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक यहां हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास नहीं किया गया। जिसके कारण यह स्थान सड़क दुर्घटनाओं का केन्द्र बनता जा रहा है। बताते है कि संबंधित स्थान में ब्रेकर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन आज भी यहां ब्रेकर नहीं बनाया गया है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story