रीवा

रीवा में ब्राह्मण-क्षत्रियों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले की भाजपा में वापसी, विरोध शुरू

Aaryan Puneet Dwivedi
27 March 2024 4:16 PM IST
रीवा में ब्राह्मण-क्षत्रियों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले की भाजपा में वापसी, विरोध शुरू
x
रीवा में ब्राह्मण और क्षत्रिय को अपशब्द और अनर्गल टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्काषित नेता की फिर भाजपा में वापसी हुई है।

रीवा में ब्राह्मण और क्षत्रिय को अपशब्द और अनर्गल टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्काषित नेता सतेन्द्र पटेल उर्फ गुड्डा की फिर भाजपा में वापसी हुई है। 12 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी ने सतेन्द्र सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा 12 अगस्त 2022 को जारी निष्काषन पत्र में लिखा था कि सतेन्द्र सिंह ने जाति विशेष पर अनर्गल बातें कही हैं। जो आपत्तिजनक और निंदनीय है। इनके इस कृत्य से पार्टी कि छवि धूमिल हुई है। इसलिए इन्हे पार्टी 6 साल के लिए निष्काषित करती है। इसके बाद डेढ़ साल के अंदर ही सतेन्द्र सिंह पटेल उर्फ गुड्डा की पार्टी में वापसी होने से सोशल साइट्स में विरोध शुरू हो गया है।

सतेन्द्र सिंह ने अगस्त 2022 में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों के खिलाफ अनर्गल और आपत्तिजनक बातें कही थी। इसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रीवा में जगह-जगह और ढेकहा स्थित भाजपा कार्यालय अटल कुंज में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में दो दर्जन से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंची थी। पुलिस ने सतेन्द्र के खिलाफ धारा 153 और 294 के तहत मामला भी दर्ज किया था।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story