
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Sanjay Gandhi Hospital...
Sanjay Gandhi Hospital Rewa की ओपीडी व्यवस्था चरमराई, अचानक बढे फ्लू के मरीज, डॉक्टरों का अलर्ट

रीवा। जिले भर में फ्लू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, ऐसे मरीजों की वृद्धि होना स्वास्थ्य महकमे के लिए चुनौती साबित हो रही है।
उल्लेखनीय है संजय गांधी हॉस्पिटल की ओपीडी सेवाएं कुछ दिनों से पूर्णत: बंद कर दी गई थी। ऐसे में जिला अस्पताल में संचालित ओपीडी में मरीजों की भीड़ एकाएक बढ़ गई थी। जिला अस्पताल में अचानक बढ़ी मरीजों कि भीड़ के चलते ओपीडी व्यवस्था भी चरमरा गई थी।
मरीजों की परेशानियों को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन ने फ्लू के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। बीते दो दिनों से अस्पताल में फ्लू के मरीज भी बढ़ रहे है, जिसे अस्पताल के चिकित्सक अच्छा संकेत नहीं बता रहे है। चिकित्सकों द्वारा आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सोशल डिस्टेंस की सलाह दी जा रही है साथ उन्हें साफ सफाई रखने की भी हिदायत दी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक संजय गांधी हॉस्पिटल में 27 मार्च को जहां फ्लू के 94 मरीज आए वहीं 28 मार्च को यह आंकड़ा 129 मरीजों का पहुंच गया है। इसी तरह से जिला अस्पताल में भी 27 मार्च की ओपीडी 165 रही। 28 मार्च को मरीजों कि संया बढ़कर 173 बताई जा रही है।




