रीवा

रीवा के आदर्श ने विश्व में रीवा का नाम किया रोशन, योगा में बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Aaryan Puneet Dwivedi
22 Dec 2022 2:52 PM IST
रीवा के आदर्श ने विश्व में रीवा का नाम किया रोशन, योगा में बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
x
कहते हैं कि अगर व्यक्ति अपने लक्ष्य से न भटके और लगातार अपने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास करता रहे तो एक न एक दिन व्यक्ति अपनी मनचाही मंजिल पा ही लेता है.

रीवा: कहते हैं कि अगर व्यक्ति अपने लक्ष्य से न भटके और लगातार अपने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास करता रहे तो एक न एक दिन व्यक्ति अपनी मनचाही मंजिल पा ही लेता है। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है रीवा जिले के निवासी आदर्श ने। ऐसा नहीं है कि आदर्श को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन आर्थिक तंगी से उबर कर आदर्श ने योगा के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर जिले का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।

क्या है उपलब्धि

बताया गया है कि रीवा निवासी 20 वर्षीय आदर्श ने योग के कठिन से कठिन आसन में रिकार्ड बना रहे हैं। इसी कड़ी में आदर्श ने योगा के पद्मावत योगासन में रिकार्ड बनाया है। गौरतलब है कि पद्मावत आसन को बहुत ही कठिन आसन माना जाता है। आदर्श ने एक मिनट पांच सेकंड तक पद्मावत आसन कर वर्ल्ड वाइड आफ बुक रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की है।

कहां से मिली प्रेरणा

आदर्श की माने तो उसके बडे़ भाई भी योगा के विशेषज्ञ है। उन्हीं के मार्गदर्शन में उसने योगा का प्रशिक्षण प्राप्त किया और बडे़ भाई ही उसके प्रेरणा स्त्रोत हैं। भाई को ही देख कर योग करना सीखा। अब आदर्श ने योगा में ही अपना भविष्य बनाने का फैसला किया है।

योग विज्ञान की पढ़ाई

अपने बड़े भाई से योगा की शुरूआती ट्रेनिंग लेने के बाद आदर्श का योगा के प्रति रूझान बढ़ता गया। यही कारण है कि आदर्श ने योगा की पढ़ाई शुरू की। फिलहाल आदर्श अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से एमए योगा की पढ़ाई कर रहे हैं।

रिकार्ड प्राप्त करने के लिए नहीं थे पैसे

बताया गया है कि आदर्श ने दो माह पहले रिकार्ड के लिए आवेदन दिया था। वर्ल्ड वाइड रिकार्ड बनने के बाद फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं थे। कुछ पैसे घर से और कुछ परिचितां से लेकर आदर्श ने फीस जमा की। जिसके बाद रिकार्ड प्राप्त हुआ। आदर्श का कहना है कि आने वाले समय में वह योग में कई रिकार्ड बनाएंगे और योग में ही अपना भविष्य बनाएंगे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story