रीवा

रीवा में दोस्ती में दरार, एक दोस्त ने दूसरे को लाठियों से इतना पीटा कि हो गई मौत, यह है वजह

Sanjay Patel
22 May 2023 7:47 AM GMT
रीवा में दोस्ती में दरार, एक दोस्त ने दूसरे को लाठियों से इतना पीटा कि हो गई मौत, यह है वजह
x
Rewa News: एमपी के रीवा में दो दोस्तों की यारी दुश्मनी में तब्दील हो गई। एक दोस्त इतना आगबबूला हो गया कि दूसरे की लाठियों से धुनाई शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

एमपी के रीवा में दो दोस्तों की यारी दुश्मनी में तब्दील हो गई। एक दोस्त इतना आगबबूला हो गया कि दूसरे की लाठियों से धुनाई शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला शहर के अमहिया थाना अंतर्गत अर्जुन नगर का है। यहां रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रीवा शहर के अमहिया थाना अंर्तत अर्जुन नगर में कपड़ा व्यापारी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वैभव सिंह 30 वर्ष निवासी अर्जुन नगर और राजू सिंह 29 वर्ष निवासी पीटीएस दोनों में बचपन से गहरी दोस्ती थी। बताया गया है कि वैभव सिंह कपड़े का व्यापारी था। जबकि राजू के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी, वह अक्सर आपस में मिलते जुलते रहते थे। हाल ही में किसी लड़की को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। जो दोनों के बीच विवाद की वजह बनी।

लाठी से पीटकर की हत्या

बताया गया है कि वैभव से मिलने राजू रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पीटीएस चौराहे से अर्जुन नगर पहुंचा। जहां पर उसने वैभव को लड़की के संबंध में नसीहत दी गई। वैभव ने उसकी बात नहीं मानी और दोनों के बीच कहासुनी प्रारंभ हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पहले तो गाली गलौज हुई उसके बाद मारपीट प्रारंभ हो गई। जिससे आक्रोशित होकर राजू ने वैभव को लाठी से पीटना प्रारंभ कर दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद राजू मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 100 को दी गई। जिस पर अमहिया पुलिस मौके पर पहुंची। वैभव को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया किंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। हत्या के मामले में डीएसपी उमेश प्रजापति, अमहिया थाना प्रभारी निशा खूता व सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा द्वारा आरोपी की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है।

Next Story