रीवा

महिला पुलिस पर शोध करने वाली रीवा की प्रियंका तिवारी को Phd की उपाधि

महिला पुलिस पर शोध करने वाली रीवा की प्रियंका तिवारी को Phd की उपाधि
x
APSU Rewa द्वारा प्रियंका तिवारी को दी गई पीएच-डी की उपाधि.

रीवा (Rewa News): अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा प्रियंका तिवारी को पीएच-डी (Phd) की उपाधि दी गई। उन्हे यह उपाधि सामाजिक कल्याण में भूमिका विषय पर प्रदान की गई। प्रियंका तिवारी ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल प्राध्यापक समाजशास्त्र शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय (Government Thakur Ranmat Singh College) रीवा के निर्देशन में पूर्ण किया है।

महिला पुलिस पर किया शोध कार्य

प्रियंका तिवारी ने अपने शोध प्रबन्ध के निष्कर्ष में यह प्रतिपादित किया है कि रीवा संभाग में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी क्रियाशील है। उन्होंने यह भी निष्कर्ष पाया कि युवा महिलाओं का रुझान पुलिस विभाग की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान समय में महिला पुलिस के समक्ष अनेक चुनौतियां भी हैं। जिनका वह कुशलता से सामना कर रही है।

प्रियंका को मिल रही बधाई

प्रियंका तिवारी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ अर्पिता अवस्थी, डॉ. महेश शुक्ला, डॉ. संध्या शुक्ला, डॉ मनीष शुक्ल, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. शाहेदा सिद्दीकी, रामजी तिवारी, दलबीर द्विवेदी, पंचवती तिवारी, गुलाबकली मिश्रा, राकेश तिवारी, आयु तिवारी, मनीष तिवारी, नेहा तिवारी, माया दुबे, रागिनी मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, कमलेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, विनीता मिश्रा, कल्पना तिवारी, नीतू तिवारी, नितेश तिवारी, रजनीश तिवारी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. निशा सिंह, डॉ. प्रियंका पांडे, डॉ. गुंजन सिंह, अंकिता, शिवी एवं संयोगिता ने बधाई दी है।

Next Story