रीवा

REWA NEW SP: काफी लोकप्रिय हैं रीवा के नए एसपी IPS Vivek Singh, देश के टॉप 50 फेमस SP की लिस्ट में हो चुके हैं शुमार

rewa sp vivek singh
x
Rewa New SP Vivek Singh News: 2012 बैच के IPS विवेक सिंह होंगे रीवा के नए एसपी, नवनीत भसीन DIG SAF बनकर भोपाल पहुंचे।

Rewa New SP Vivek Singh News: चुनावी साल के चलते मध्य प्रदेश में लगातार तबादले किये जा रहे हैं। कई विभागों में ट्रांसफर का सिलसिला पिछले कुछ महीनो जारी है। ऐसे में पुलिस विभाग में शिवराज सरकार ने एक बार फिर बड़ी सर्जरी की है। बता दें की शनिवार 25 मार्च को भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमे 75 एसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बता दें की रीवा जिले के वर्तमान पुलिस कप्तान नवनीत भसीन को महानिरीक्षक एसएफ सेंट्रल रेंज भोपाल में पदस्थ किया गया है तो वहीं अब 2012 बैच के IPS ऑफिसर विवेक सिंह रीवा जिले की कमान सौपी गई है।

काफी फेमस हैं रीवा के नए एसपी

बता दें खंडवा जिले से ट्रांसफर हुए रीवा के नए एसपी आईपीएस विवेक सिंह (IPS Vivek Singh) देश भर में लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में से एक हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शुमार हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार फेम इंडिया 2021 लिस्ट के सर्वे में 50 लोकप्रिय पुलिस अधीक्षकओं की सूची में आईपीएस विवेक सिंह ने स्थान पाया था। देखें - एमपी आईपीएस ट्रान्सफर लिस्ट

बता दें की फेम इंडिया मैगजीन ने शांति, सेवा, न्याय, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की लिस्ट जारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वे के मापदंडों और ग्राउंड सर्वे के आधार पर क्राइम कंट्रोल, लॉ एड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने में त्वरित क्षमता, सजगता और व्यवहार कुशलता पर उन्हें चयनित किया गया था।

क्या रीवा होगा चुनौतीपूर्ण?

रीवा के पूर्व एसपी नवनीत भसीन जिले में लॉ एंड आर्डर को बरकार रखने में कामियाब रहे हैं उनके रहते जिले में किसी भी प्रकार के बड़े दंगे या ऐसी घटना सामने नहीं आई। लेकिन जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर नए एसपी को विशेष ध्यान देना होगा। पिछले दिनों जिले में बड़ी आपराधिक घटनाएं घटित हुईं हैं। इन घटनाओं में अवैध हथियारों का उपयोग भी किया गया है। नवागत एसपी को अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने को लेकर एक्शन लेना होगा। बड़ा जिला होने के चलते रीवा में लॉ एंड आर्डर मैंटेन रखना सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है। ऐसे में नए एसपी कैसे रीवा को सम्हालते हैं यह देखने योग्य रहेगा।

29 जिलों के SP बदले, 75 IPS अधिकारी हुए इधर से उधर


Next Story