रीवा

रीवा का पहला ऐसा मामला! ससुराल वालों ने मायके के लोगो पर लगाया बहू की हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला

Rewa MP News
x
Rewa MP News: मायके वालो द्वारा हमेशा ही ससुराल वालों पर महिला को प्रताणित किए जाने, मारपीट किए जाने यहां तक की हत्या का आरोप लगाए जाने के हमेशा ही मामले सामने आते रहते हैं।

Rewa MP News: मायके वालो द्वारा हमेशा ही ससुराल वालों पर महिला को प्रताणित किए जाने, मारपीट किए जाने यहां तक की हत्या का आरोप लगाए जाने के हमेशा ही मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन रीवा जिले में एक ऐसा मामला पहली बार सामने आया है जिसमें ससुराल वालों ने अपनी बहू की मौत के लिए मायके वालों पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। हालांकि इस आरोप में कितनी सच्चाई है इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

क्या है मामला

बताया गया है कि विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत खुटेही निवासी कंचन पाण्डेय ने बीते दिवस अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पश्चात महिला के शव को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। जहां से महिला के शव का पीएम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या कहते हैं ससुराल वाले

महिला के ससुराल वालां ने बताया कि हमारी बहू खुटेही मे अपने बच्चां के साथ रहती थी। महिला के साथ ही उसका भाई और बहन भी रहते थे। आरोप है कि आरोपी मायके वाले आए दिन किसी न किसी बात को लेकर महिला को परेशान किया करते थे। आरोप है कि मायके वालों ने या तो महिला को फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी होगी या प्रताणना से तंग आकर महिला ने खुद ही फांसी लगा ली होगी।

पति की हो चुकी है मौत

पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत कुछ समय पूर्व हो गई थी। पति की मौत हो जाने के बाद मायके वाले महिला के साथ ही रहने लगे थे। आरोप है कि मायके वाले महिला को काफी परेशान किया करते थे।

वर्जन

महिला की मौत पर ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ससुराल वालों ने मायके वालों पर ही अपनी बहू की हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विद्यावारिध तिवारी, थाना प्रभारी विवि

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story