
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : यहाँ हो रहा...

, रीवा। जिले में ज्वलनशील एसिड का खुलेआम सराफा बाजार में कारोबार किया जा रहा है। इस पर न तो प्रतिबंध लग पा रहा है और न ही कोई कार्यवाही। खुलेआम इसका उपयोग होता है। इसका परमिट देने से लेकर क्रय विक्रय और स्टाक का निरीक्षण करने की जवाबदारी सिटी मजिस्ट्रेट की होती है। जिले में केवल चार व्यापारियों के पास ही केवल शैक्षिणिक संस्थाओं के लैब के लिए एसिड बिक्री का लाइसेंस है, फिर सवाल यह उठता है कि आखिर खुले बाजार में सराफा कारोबारियो के पास इतनी अधिक मात्रा में एसिड कहां से आता है और इन पर कार्यवाही यों नहीं होती। खुले में बिक्री पर अंकुश नहीं उल्लेखनीय है कि तेजाब हमले की पीडि़ता पर बनी दीपिका
पादुकोण की फिल्म छपाक को मध्य प्रदेश में कर मुक्त घोषित किया गया है। इसके एक सप्ताह बाद मुयमंत्री कमलनाथ ने तेजाब की खुले में बिक्री पर नियंत्रण एवं अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में एक अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। लाल नाम से चलता है कारोबार कोई भी दुकानदार किसी भी नियम का पालन नहीं करता। योंकि सब कुछ रिटेल में और हीरा उद्योग के लिए होता है। दुकानों में एसिड को खिलौने की तरह रखा जाता है और हर कोई दुकानदारों के लिए व्यापारी ही होता है। सोने व चांदी के कारखाने में हर समय इसके साथ काम किया जाता है, इसलिए दिन भर एसिड खरीदने वालों की लाइन लगी रहती है। यह तेजाब हीरा तराशने के काम आता है। नाम न बताने की शर्त पर एक सर्राफा कारोबारी ने बताया कि किसी भी वक्त लाल नाम लेने से दुकानदार 100 से लेकर 500 के भाव में एसिड किसी को भी बेच देते हैं।




