रीवा

REWA : दो दोस्तों के बीच लगी शराब पीने की शर्त, दोपहर से बोतल खोल शाम तक पीते रहे शराब, एक गिर कर मरा जबकि दूसरा....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
REWA : दो दोस्तों के बीच लगी शराब पीने की शर्त, दोपहर से बोतल खोल शाम तक पीते रहे शराब, एक गिर कर मरा जबकि दूसरा....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दो दोस्तों के बीच शराब पीने को लगी शर्त के कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअसल, रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाने के रीठी गांव में शुक्रवार दो दोस्तों के बीच लगी शर्त उनके लिए जानलेवा बन गई। दोनों दोस्तों के बीच एक-एक बोतल शराब पीने की शर्त लगी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

बताया गया कि मनगवां थाने के रजहा रमपुरवा निवासी बेटू पटेल और अमित पटेल सिटी कोतवाली के रीठी गांव में पोल्ट्री फार्म चलाते थे। दोनों के बीच एक-एक बोतल शराब पीने की शर्त लगी थी, जिसको पूरा करने के लिए वे शुक्रवार दोपहर से शराब पीना शुरू कर दिया। शामतक अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से बेटू पटेल अचेत होकर गिर गया जिसके बाद वह नहीं उठा, वहीं उसके साथी की भी हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब उक्त युवक को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं जगा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। गंभीर अवस्था में अमित को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक के ममेरे भाई देवेन्द्र पटेल के बयान लिए थे जिसमें उनके बीच शर्त लगने की पुष्टि हुई है। उसने बताया कि बेटू और अमित के बीच एक-एक बोतल शराब पीने की शर्त लगी थी जिसके लिए शुक्रवार को मुर्गा भी बना था।

दोपहर करीब डेढ़ बजे से उन्होंने शराब पीना शुरू किया था और शाम होते-होते उनकी हालत खराब हो गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने कहा कि दो युवकों के बीच शराब पीने की शर्त लगी थी। दोनों दोपहर से बैठकर शराब पी रहे थे और सांयकाल अत्यधिक शराब सेवन से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत खराब हो गई।

Next Story