रीवा

Rewa: दबंगो के खौफ से शादी के बाद भी घर नही जा पा रहे नवजोड़ा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
Rewa: दबंगो के खौफ से शादी के बाद भी घर नही जा पा रहे नवजोड़ा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. दबंगों के आतंक से खौफजदा नवजोड़ा शादी के बाद घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। बारात आते समय उन्होंने हमला कर परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया था। आरोपियों ने बारात लौटने पर दूल्हा व दुल्हन को भी काटने की धमकी दी थी। शादी के बाद भी दहशतजदा बारात अभी ससुराल में ही रुकी हुई है।

घटना अमरपाटन थाने के गौधरी लालन गांव की है। यहां रहने वाले अभय चौधरी की बारात शुक्रवार को जानी थी। शाम करीब 6 बजे आधी बारात रीवा जिले के सगरा कस्बे के लिए रवाना हो गई थी और कुछ लोग जीप में सवार होकर निकलने वाले थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संजू साकेत, संतोष साकेत सहित आधा दर्जन लोगों ने बारात जा रहे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। डंडे से उन्होंने जमकर पीटा जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जान बचाकर भागे पीडि़त घायल पीडि़त किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। आरोपियों ने धमकी दी थी कि शनिवार को जब बारात लौटकर आएगी तो दूल्हा और दुल्हन को भी वे काटेंगे। आरोपियों की धमकी से पूरा परिवार खौफजदा है। हालत यह है कि वे थाने में शिकायत दर्ज करवाने जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। हमले में घायल रामसहाय चौधरी (50), मां दूर्गा चौधरी (75), सरोज साकेत, भगवानदीन साकेत शामिल हैं। इन सभी का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

सगरा में ही रुकी बारात दबंगों के खौफ से पूरी बारात अभी भी सगरा में ही रुकी हुई है। रात में वैवाहिक समारोह परिजनों ने सम्पन्न कराया और शनिवार सुबह विदाई की रस्म भी अदा हो गई लेकिन आरोपियों ने घर आने पर दूल्हा-दुल्हन को काट देने की धमकी दी है जिस पर पूरी बारात घर में ही रुकी हुई है। यहां तक कि दूल्हा दुल्हन भी रोक लिया गया है।

पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। गत वर्ष दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने जब शादी तय की थी तभी से आरोपी धमकियां दे रहे थे और शादी रोकने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को भी उन्होंने शादी रोकने के इरादे से ही हमला किया था।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story