रीवा

REWA: तिलक से लौट रहे थे, मौत कर रही थी इंतज़ार, उड़े चीथड़े...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
REWA: तिलक से लौट रहे थे, मौत कर रही थी इंतज़ार, उड़े चीथड़े...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. चोरहटा बायपास पर बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवओं को रौंद कर फरार हो गया। मौक पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचकर दमतोड़ दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा चोरहटा थाना अन्तर्गत बाईपास में हुआ। हादसा आधी रात के बाद तिलकोत्सव समारोह से लौटते वक्त हुआ।

[poll id="6"]

रात दोनों वापस लौट रहे थे रामपुर बघेलान थाना अन्तर्गत मौराई निवासी सचिन पांडेय व जितेन्द्र चतुर्वेदी (27) निवासी सेमरिया मंगलवार को तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने गए थे। उनके रिश्तेदार की तिलक सगरा थाने के लौआ गांव में गई थी जिसमें शामिल होने के लिए दोनों युवक बाइक से आए थे। तिलक के बाद देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी बाइक चोरहटा थाने के बाईपास के समीप पहुंची तभी किसी भारी वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उसी दौरान पीछे से फोरव्हीलर वाहन में उनके परिजन पहुंच गए जिन्होंने युवकों को घायल अवस्था में पड़े देखा।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। इस दौरान एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा जीवित था। उसे तत्काल पुलिस अपने वाहन से संजय गांधी अस्पताल लेकर आई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों लोगों की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। शादी की खुशियां पलक झपकते मातम में तब्दील हो गई। उनको टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक के उड़े चीथड़े हादसे के बाद युवकों की बाइक कई टुकड़ों में बंट गई थी। वाहन की टक्कर कितनी जोरदार थी कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक के दर्जन भर टुकड़े अलग-अलग स्थानों में जाकर गिरे हुए थे। वहीं उसमें सवार युवक पर दूर जा गिरे थे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी चालक काफी तेज गति से वाहन चल रहा था। यही कारण है कि गाड़ी की इतनी बुरी दुर्गति हुई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story