रीवा

REWA: क्रशर संचालकों पर 50 लाख का जुर्माना...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
REWA: क्रशर संचालकों पर 50 लाख का जुर्माना...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. जिला प्रशासन की सख्ती के बाद खनिज अमले ने १५ क्रशर प्लांटों पर दस हजार घन मीटर से अधिक गिट्टी सीज की है। कलेक्टर बसंत कुर्रे के निर्देश पर शनिवार को भी डभौरा क्षेत्र में वाहन पकड़े गए। खनिज विभाग ने सप्ताहभर के भीतर अभियान के दौरान एक दर्जन से ज्यादा वाहन पकड़े गए हैं।

खनिज कार्यालय ने क्रशर प्लांट और अल्ट्राटेक की माइनिंग एरिया में पकडी गई मशीन संचालकों के खिलाफ ५० लाख से ज्यादा का जुर्माना प्रस्तावित कर कलेक्टर कार्यालय में प्रकरण प्रस्तुत किया है। खनिज अधिकारियों ने बेला, बनकुंइया, बैजनाथ सहित अन्य जगहों पर बीस से अधिक क्रशर प्लांटों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद क्रशर प्लांटों पर नियम-कायदे की अनदेखी पाई गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर क्रशर प्लांट संचालकों को नोटिस जारी की गई। जवाब सही नहीं देने पर मामले में 15 क्रशर प्लांट संचालकों पर करीब 40 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्ताव कर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया। अभियान के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की खदान में सप्ताहभर पहले पकड़ी गई पोकलेन मशीन संचालक के खिलाफ पांच लाख से ज्यादा का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। कुल मिलाकर खनिज कार्यालय ने अभियान के दौरान की गई कार्रवाई में ४५ लाख से ज्यादा की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की गई है। जुर्माना का प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।शनिवार को खनिज इंस्पेक्टर वीर सिंह डभौरा में भ्रमण के दौरान खनिज का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।अभियान के दौरान सप्ताहभर के भीतर एक दर्जन वाहनों को खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़ा है।

इन क्रशर संचालकों पर जुर्माना प्रस्तावित

कार्रवाई के दौरान गिट्टी का अवैध भंडारण करने वाले क्रशर संचालकों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय में जुर्माना प्रस्तावित कर दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। दस्तावेज के अनुसार सहारा स्टोन क्रशर के संचालक अकरम सिद्दीकी, क्रशर इंडस्ट्रीज के संचालक अमित यादव, सम्राट इंफ्रा कंपनी के प्रोप्राइटर सचिन कुशवाहा, साईं स्टोन क्रशर के प्रोप्राइटर अकरम सिद्दकी, मां कालिका स्टोन क्रशर के संचालक जितेन्द्र सिंह, बइएन स्टोन-सेकंड यूनिट के संचालक प्रभात शुक्ला, पिक्की स्टोन क्रशर के संचालक विजय सिंह, बाइएन स्टोन क्रशर-प्रथम यूनिट के संचालक प्रभात शुक्ला, अर्पणा स्टोन क्रशर के संचालक सुधांसू तिवारी, न्यू सहारा स्टोन क्रशर के अकरम सिद्दीकी, राम प्रेम स्टोन क्रशर के संचालक अंबुज पांडेय, मां चण्डी स्टोन क्रशर-राजेश ङ्क्षसह, कृष्णा मिनरल्स के संचाकल कृष्णा शर्मा, जय हनुमान स्टोन क्रशर के संचालक कमलेन्द्र ङ्क्षसह, वृंदावन स्टोन क्रशर के संचालक शिवेन्द्र ङ्क्षसह पर जुर्मान प्रस्तावित किया गया है।

जिले में अवैध भंडारण, खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अभी हाल में हुई विभिन्न जगहों पर कार्रवाई के दौरान प्रकरण बनाए गए। सभी प्रकरणों के साथ क्रशर संचालकों पर जुर्माना प्रस्तावित कर कलेक्टर कार्यालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए हैं। रत्नेश दीक्षित, जिला खनिज अधिकारी

Next Story