
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA के प्रेमी युगल ने...
REWA के प्रेमी युगल ने कुछ इस तरह मनाया 'VALENTINE DAY' घर से भाग ट्रेन में बैठे, फिर हुआ ये..

रीवा. वेलेन्टाइन डे पर प्यार का इजहार करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन रीवा का एक प्रेमी जोड़ा ऐसा भी रहा जो वेलेन्टाइन डे पर घर से ही भाग निकला, जनरल का टिकट लेकर एसी में यात्रा कर रहे इस प्रेमी जोड़े को जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ लिया.
बताया जाता है कि रीवा निवासी विजय पटैल उम्र 20 वर्ष कालेज में ही पढऩे वाली छात्रा प्रिया (परिवर्तित नाम) से प्यार करता रहा, दोनों वेलेन्टाइन डे पर घर से भागकर मैहर स्टेशन पर पहुंचे, जहां से पवन एक्सप्रेस गाड़ी के एसी कोच में बैठकर जबलपुर के लिए रवाना हो गए. चेकिंग के दौरान टीटीई ने दोनों की टिकट चेक की तो वह जनरल डिब्बे की थी.
जिसपर उन्होने जुर्माना की बात कही तो दोनों विवाद करने पर उतारु हो गए, टीटीई ने तत्काल इस बात की सूचना आरपीएफ स्टाफ जबलपुर को दे दी, जैसे ही ट्रेन पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर नीचे उतार लिया. पूछताछ करने पर यह कहानी सामने आई, दोनों जबलपुर उतरने के बाद नागपुर की ओर जाने वाले थे. पुलिस ने इस बात की सूचना परिजनों को दी है.




