रीवा

REWA के इस माने-जाने होटल में पड़ा छापा, पकड़ी प्रतिबंधित वस्तुएं

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:04 AM GMT
REWA के इस माने-जाने होटल में पड़ा छापा, पकड़ी प्रतिबंधित वस्तुएं
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. जिला पंचायत कार्यालय के बगल में स्थिति इंडियन होटल कचेहरी रोड पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कर घरेलू सिलेंडर का दुरूपयोग किए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की है। विभाग ने यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता एबी दूबे की शिकायत पर की है।

घरेलू सिलेंडर का दुरूपयोग कलेक्टर कार्यालय के निकट कचेहरी रोड पर स्थित इंडियन होटल में लंबे समय से घरेलू सिलेंडर का दुरूपयोग किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायर्ता ने इस बात की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुंजन सिंह मौके पर पहुंचे।

तीन सिलेंडर जब्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने प्रभारी जिला नियंत्रक को प्रतिवेदन देकर बताया कि है कि कचरी रोड पर स्थित इंडियन होटल पर जांच की गई है। जिसमें घरेलू सिलेंडर का दुरूपयोग किए जाने पर तीन सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस दौरान खाली भट्ठी, रेग्युलेटर, एक पाइप जब्त कर सिलेंडर को पापुलर गैस एजेंसी रीवा को सुपुर्द कर दिया गया है। इंडियन होटल मालिक मो. इकबाल हुसैन के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई का प्रकरण कलेक्टर के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया है।

शहर में चल संचालित होटलों में अवैध कारोबार शहर के ज्यादातर होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग किया जा रहा है। जिम्मेदार तमाशबीन बने हैं। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया गया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों की साठ-गांठ के चलते होटल संचालक घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा होटलों में अमानक स्तर पर सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी नकेल नहीं लगा पा रहे हैं।

बालश्रमिक को भगाने का आरोप शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान होटल में बालश्रमिक भी थे, जिन्हें भगा दिया गया। शिकायतकर्ता ने बालश्रम विभाग से कार्रवाई की मांग उठाई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story