रीवा

REWA के 23 बंदी होंगे जेल से आजाद, जानिए बड़ा कारण...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
REWA के 23 बंदी होंगे जेल से आजाद, जानिए बड़ा कारण...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह दो दर्जन बंदियों को आजादी का पैगाम लेकर आएगा। इस दिन रिहा हेाने वाले बंदियों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जिसकी स्वीकृति मिलने पर बंदियों की रिहाई की जायेगी।

गणतंत्र दिवस पर हर साल होती है रिहाई गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल अच्छे चाल चलन वाले बंदियों की सजा को माफ कर उनकी जेल से रिहाई की जाती है। हर साल की तरह इस वर्ष भी जेल से बंदियों को रिहा करने के लिए जेल प्रशासन कवायद में जुट गया है। 23 बंदियों की सजा माफ करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उक्त बंदियों की रिहाई का आदेश 26 जनवरी को ही आयेगा और निर्धारित समय सीमा के अंदर उनको जेल से रिहा करना होगा।

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी है शामिल जिन बंदियों की सजा माफ करने का प्रस्ताव भेजा गया है उसमें ज्यादातर हत्या के आरोप में सजा काट रहे है। जीवन के कई साल जेल की चार दीवारी में गुजारने वाले बंदियों को भी इस पर्व का इंतजार रहता है। बंदियों के रिहाई के संबंध में उनके परिजनों को भी सूचना भेजी गई है जो गणतंत्र दिवस के दिन जेल पहुंचेगे।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू जेल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई है। गणतंत्र दिवस समारोह में जेल प्रशासन आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत करता है। जेल के बंदियों द्वारा झांकी निकाली जाती है और विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाते है। इसकी तैयारियां जेल में शुरू हो गई है।

Next Story