रीवा

रीवा: गैंगवार में युवक की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में, की गई रासुका की कार्रवाई

रीवा: गैंगवार में युवक की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में, की गई रासुका की कार्रवाई
x
हनुमना क्षेत्र में गत दिवस गैंगवार की घटना में पुलिस युवक की हत्या करने में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

रीवा: हनुमना क्षेत्र में गत दिवस गैंगवार की घटना में पुलिस युवक की हत्या करने में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा रासुका की कार्रवाई की गई है। पकडे़ गए आरोपियों में हिमांशु शुक्ला, विपिन शुक्ला, पल्लू यादव और विवेक मिश्रा शामिल है। सभी आरोपी अमहा वासुदेव टोला के बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 302 के अलावा अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

क्या था मामला

बताया गया है कि गत दिवस आरोपियों ने सुमित गुप्ता उर्फ रानी पुत्र विजय प्रकाश 22 वर्ष निवासी हनुमना कस्बे के साथ क्षेत्र के हनुमना कस्बे के समीप मारपीट की थी। आरोपियों ने इस दौरान सुमित के सिर पर बेसबॉल से हमला कर उसे घायल कर दिया था। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हनुमना ले जाया गया। यहां भर्ती रहे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां भर्ती रहे युवक की 23 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

क्या हुई घटना

पुलिस ने बताया कि गत दिवस सुमित ने अपने साथियों के साथ मिल कर आरोपी बनाए गए विवेक द्विवेदी के साथ मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियां ने गत दिवस सुमित पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। गौरतलब है कि मारपीट के मामले की शिकायत विवेक द्वारा पुलिस में नहीं की गई थी।

बनाया गया है ग्रुप

बताते हैं कि दोनो ही पक्ष के लोग क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए दो गु्रप बना रखे हैं। आरोपियों के गु्रप का नाम 0555 है जबकि सुमित गुप्ता के ग्रुप का नाम गुप्ता 21-21 है। आए दिन दोनो ही गु्रप के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति निर्मित होती रहती थी। फलस्वरूप गत दिवस हुई मारपीट की घटना में एक युवक को अपनी जान से हांथ धोना पड़ा।

पुलिस ने गिराया ढाबा

बीते दिवस पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी पल्लू की हनुमना बाईपास में संचालित पल्लू ढाबा को गिराने की कार्रवाई की। यहां पर आरोपी द्वारा अवैध तरीके से ढाबा का निर्माण कर उसका संचालन किया जा रहा था। इस दौरान यहां प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही एसडीओपी मऊगंज शैलेन्द्र शर्मा, हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव सहित पुलिसबल मौजूद रहा।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में आरोपियों ने बेसबॉल से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी थी। सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story