- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : बीहर नदी में...
रीवा
REWA : बीहर नदी में डूबने से युवक की हो गई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
15 April 2021 9:18 PM IST

x
रीवा (REWA NEWS) : शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सैनिक स्कूल के पीछे बीहर नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रणव द्विवेदी 35 वर्ष निवासी सिरमौर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक गुरूवार की सुबह वह बीहर नदी में नहाने के लिये उतरा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया।

स्थानिय लोगो ने पानी से निकाला
बताया जा रहा है कि बीहर नदी में डूबे हुये युवक को आसपास के लोगो ने देख लिया और पानी में छलांग दिये। जब तक युवक को पानी से बाहर निकालते इसके पहले की उसकी मौत हो गई।
आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक युवक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। मौके पर परिजन भी पहुच गया। मृतक युवक करहिया मंडी के पास दुकान में मोटर मैकनिक का काम करता था। सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम करके युवक के मौत मामले की जांच कर रही है।
Next Story