रीवा

Rewa : मनचले ने युवती को लगाई थी आग, 10 दिन बाद पीड़िता ने तोड़ा दम

Rewa : मनचले ने युवती को लगाई थी आग, 10 दिन बाद पीड़िता ने तोड़ा दम
x
Rewa News : जिले के मनगवां थाना (Mangawan police station) अंतर्गत 10 दिन पूर्व एक मनचले ने रात के समय युवती पर केरोसिन से भरे दीपक से आग लगा दी थी। वहीं बाद में स्वयं आग बुझाने मे लग गया और बाद में रात के समय युवती को संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital Rewa) में ले जाकर भर्ती किया था। बताया तो यहां तक जाता है कि आग बुझाने के चक्कर में युवक का भी हांथ जल गया था। युवती 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी ऐसे में 10 बाद रविवार की दोपहर युवती की मौत संजय गाधी अस्पताल में हो गई।

बढ़ाई जायेगी हत्या की धारा

जानकारी के अनुसार मनगवां पुलिस (Mangawan police) ने घटना के दूसरे दिन आरोपी आनंद पटेल (Anand Patel) 21 वर्ष निवासी देवरा (Devra) को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी युवक पर पुलिस ने धारा 307, 354, 201 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच युवती की मैत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा 302 बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

50 प्रतिशत जल चुकी थी युवती

जानकारी के अनुसार युवक ने युवती के उपर केरोसिन से भरी जलता दीपक उडेल दिया था। जिसके बाद युवती बुरी तरह जल गई थी। परिक्षण के बाद संजय गांधी अस्पताल में डाक्टरो का कहना था कि युवती 50 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी हैं। डाक्टरो ने काफी प्रयास किया लेकिन जले घाव भरने के बाजाय शरीर में फैलते गये।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story