रीवा

रीवा : समदड़िया मॉल में काम कर रहा श्रमिक घायल, लोहे की सरिया गिरने से हुआ हादसा...

Aaryan Dwivedi
18 Feb 2021 8:55 PM GMT
रीवा : समदड़िया मॉल में काम कर रहा श्रमिक घायल, लोहे की सरिया गिरने से हुआ हादसा...
x
रीवा। शहर के सिरमौर चौराहा स्थित समदड़िया माल में काम कर रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के तहत घायल श्रमिक रमेश सिंह निवासी रामपुर बघेलान को घायल अवस्था में ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गम्भीर है।

रीवाः समदड़िया मॉल में काम कर रहा श्रमिक घायल, लोहे की सरिया गिरने से हुआ हादसा...

रीवा। शहर के सिरमौर चौराहा स्थित समदड़िया माल में काम कर रहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के तहत घायल श्रमिक रमेश सिंह निवासी रामपुर बघेलान को घायल अवस्था में ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गम्भीर है।

लोहे की सरिया गिरने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि समदड़िया माल में सुबह श्रमिक काम कर रहा था। इसी बीच लोहे के सरिया की जद में वह आ गया। उसके शरीर के कई हिस्सों में लोहे की सरिया लग जाने के कारण वह लहुलुहान हो कर बेहोष हो गया था।

लापरवाही का आरोप

मॉल में काम कर रहे श्रमिकों के सुरक्षा को लेकर भी सावाल उठाये जा रहे है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नही किया गया है। धायल के सबंधं में जानकारी लेने पहचें तहसीलदार यतीन्द्र शुक्ला ने बताया कि मजदूर के शरीर में लोहे की सरिया लगी है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।

Next Story