
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: किसान बिल के...
रीवा: किसान बिल के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना, जारी है 65 दिनों से आंदोलन
रीवा। किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन का समर्थन करते हुये रीवा के करहिया मंडी में 65वें दिन धरना जारी रहा। खास बात यह रही कि इस बिल के विरोध में विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने धरना देकर सरकार से बिल वापस लिये जाने के मांग उठाई है।
किसान परिवार की सोचे सरकार
धरने में बैठी समाजसेवी महिला विमला सिंह पूर्व सरपंच सहित अन्य महिलाओ का कहना था कि किसान परिवार के लिये सरकार को सोचना चाहिये। सरकार अपनी हट पर है और देश भर के किसान और उनका परिवार परेशान है। दिल्ली में हजारों किसान और उनका परिवार ठंडी और गर्मी में अपनी मांगो को लेकर बैठा है। लेकिन सरकार कोई निराकरण नही कर पा रही है, जबकि किसान अपनी जायजा मांग उठा रहे है।
उपस्थित महिलाओं ने कहा कि तीनों कृषि कानून एवं देश में बढ़ रही महंगाई से महिलाएं ज्यादा पीड़ित हो रही हैं। हम सरकार की जनविरोधी व देश विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हैं।
आंदोलन में ये रही शामिल
महिला दिवस पर आयोजित धरना आंदोलन में रेणुका सिंह, ममता सिंह, विशेषकली सिंह, आशा तिवारी, पार्वती पटेल, प्रीति पटेल, कमलेश सिंह, सरोज सिंह, मानमती विश्वकर्मा, शिववती साकेत, मनबसिया साकेत, खुशबू सिंह, छात्र नेता सीमा सिंह, रूपा सिंह, अर्चना पटेल, प्रेमवती सिंह, कैलाश सिंह, रीता देवी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रही। धरने का संचालन छात्र नेता रीना सिंह ने किया।






