रीवा

रीवा: चाकू की नोक पर महिला से दुष्कृत्य, आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

Rewa MP News
x
Rewa News: धर्म-परिवर्तन कर शादी का दवाब बना रहा है आरोपी।

रीवा: शहर के महिला थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चाकू की नोक पर महिला के साथ आरोपी द्वारा पिछले चार महीने से न सिर्फ शारीरिक शोषण किया गया बल्कि महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की। महिला पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

महिला ने बताया कि वह शहर में किराए का मकान लेकर रहती है। चार माह पूर्व आरोपी से उसकी पहचान हुई। आरोपी पहचान का फायदा उठाते हुए मेरे घर आने लगा। एक दिन जब मैं घर में अकेले थी तो आरोपी ने मेरे साथ चाकू की नोक पर दुष्कृत्य किया। मेरा अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिया। आरोपी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। चार महीने तक आरोपी ने मेरा शारीरिक शोषण किया।

धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव

महिला थाने में दिए अपने शिकायती आवेदन में महिला ने कहा कि आरोपी अब मुझ पर दबाव बना रहा है कि मैं अपने पति और बच्चों को छोड़ कर उसका धर्म अपना लूं। उसके साथ शादी कर लूं। ऐसा न करने पर आरोपी मुझे धमकी देने के साथ ही वीडियो वायरल करने की बात भी कर रहा है।

वर्जन

महिला द्वारा थाने में एक युवक पर आरोप लगाया है चार माह तक उसने महिला के साथ दुष्कृत्य किया है। आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की बात भी उसने बताई है। महिला द्वारा युवक पर जाने से मारने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आंगे की कार्रवाई की जाएगी।

निशा मिश्रा महिला थाना प्रभारी

Next Story