रीवा

रीवा : पत्नी ने की मुंबई जाने की जिद, पति ने गलाघोंट के कर दी हत्या

रीवा : पत्नी ने की मुंबई जाने की जिद, पति ने गलाघोंट के कर दी हत्या
x
MP Rewa News : गत दिवस चोरहटा थाना क्षे़त्र के खोखम गांव में महिला ऋद्धा सिंह की लटकती हुई लाश पाई गई थी।

MP Rewa Me Gala Ghont Kar Patni Ki Hatya : रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत खोखम गांव में पत्नी के मुंबई जाने की जिद करने पर आरोपी पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया कि गत दिवस चोरहटा थाना क्षे़त्र के खोखम गांव में महिला ऋद्धा सिंह की लटकती हुई लाश पाई गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोरहटा पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस द्वारा महिला के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया। जहां से शव का पीएम करने के बाद पुलिस के द्वारा उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

पीएम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि

महिला के शव को देखते ही पुलिस को हत्या का संदेह हो गया था। इसका कारण यह था कि महिला के गले में मौजूद निशान गला दबाने के थे। इस संदेह को पीएम रिपोर्ट ने यकीन में बदल दिया। पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबा कर किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पति से पूछताछ शुरू की।

पति ने कबूला गुनाह

चोरहटा पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति कश्मीर सिंह ने बताया कि उसने गला दबा कर अपनी पत्नी की हत्या की है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी में लटका दिया। हत्या कारण बताते हुए आरोपी ने कहा कि वह मुंबई में रहता है। पत्नी भी मुंबई जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इसके अलावा प्रतिदिन हो रहे पारिवारिक कलह से तंग आकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

वर्जन

पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है।

अवनीश पाण्डेय, थाना प्रभारी चोरहटा

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story