रीवा

Rewa: जा रहे थे नमाज पढ़ने पहुंच गये जेल, निपनिया गोलीकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार

Rewa: जा रहे थे नमाज पढ़ने पहुंच गये जेल, निपनिया गोलीकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार
x
Rewa/ रीवा: ईद-उल-अजहा सिटी कोतवाली थाने के लिए काफी शुभ रहा। कफी दिनों से फरार चल रहे गोलीकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकडने में सफलता हाशिल की है। तो वहीं ईद-उल-अजहा तीन पकडे गये लोगों के लिए अशुभ भी रहा। तीनो आरोपी त्यौहार पर नमाज पढ़ने निपनिया मस्जिद जा रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 

क्या है घटनाक्रम

जनकारी के अनुसार 19 जुलाई को तरहटी निवासी आरिफ खान अपने भाई जावेद खान के साथ दुकान जा रहा था। वह जैसे ही निपनिया शराब दुकाने के पास पहुंचे पीछे से 3 बाइक में आये 8 से 10 की संख्या में बदमाशों ने हमला कर दिया। वही दहशत फैलाने के उद्देश्य गोली भी चलाई। दोनो भाइयों के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की। जिसकी रिर्पोट निपनिया थाने में दर्ज करवा दी गई।

मुखबिर ने दी सूचना

घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किये हुए थे। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिली कि तीन आरोपी नमाज अता करने लिए मश्जिद जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों के पकड लिया। वही घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोटर साइकिल, लाठी, डंडा और कट्टा बरामद कर लिया है।

रिमांड पर मुख्य आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपी साज अली, राज मोहम्मद दोनो निवासी तरहटी तथा तालिब हुसैन सिद्दीकी निवासी पचमठा घोघर को न्यायालय में पेश कर दिया हैं। वहीं घटना के प्रमुख आरोपी साज अली को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। उससे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story