रीवा

Rewa Weather: हो जाए सावधान! अब बारिश मचाएगी तबाही

Rewa Weather: हो जाए सावधान! अब बारिश मचाएगी तबाही
x
Rewa Weather: जिले में शनिवार को भी बादलों की आवाजाही होती रही। शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाये रहे, जिसकी वजह से सूर्यदेव देर से हाजिर हुए।

रीवा (Rewa Weather) : जिले में शनिवार को भी बादलों की आवाजाही होती रही। शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाये रहे, जिसकी वजह से सूर्यदेव देर से हाजिर हुए। सुबह 9 बजे तक धूप निकली जरूर लेकिन धूप की तपन कम रही। हवाओं के चलने से पूरे दिन लोगों को अपेक्षाकृत अधिक ठण्ड का अहसास होता रहा। शाम ढलने के बाद भी यही स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग की माने तो जिले में 28 फरवरी से पुनः वर्षा हो सकती है। बताया गया कि उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इधर, छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती हवा का घेरा बन रहा है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है। इन कारणों से जिले में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि इस फरवरी महीने में पहले भी दो दफा वर्षा हो चुकी है। हालाकि उक्त दो बार हुई वर्षा से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ बल्कि लाभ ही पहुँचा। लेकिन अब यदि वर्षा होती है तो चना और मसूर की फसलों को नुकसान पहुँचने का अंदेशा जताया गया है। बहरहाल, इस तरह मौसम बदलने से जिले में हल्की ठण्ड भी बढ़ी है और तापमान में आशिक बदलाव हो रहा है। बताया गया कि शनिवार को दिन का तापमान बीते दिन से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम 26.4 डि.से. दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान गत दिवस की अपेक्षा 2.3 डि.से. की गिरावट के साथ 10.2 डि.से. पर कायम हुआ। अब वर्षा होने की स्थिति में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फिर बदलाव हो सकता है।

Next Story