रीवा

रीवा: कलेक्ट्रेट कार्यालय में है वाहनों की आवश्यकता

Rewa Collector Pratibha Pal
x

Rewa Collector Pratibha Pal

कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजस्व अधिकारियों के उपयोग अतिविशिष्ट अतिथियों तथा विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर वाहनों की आवश्यकता होती है।

रीवा: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजस्व अधिकारियों के उपयोग अतिविशिष्ट अतिथियों तथा विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर वाहनों की आवश्यकता होती है। इसके लिए इनोवा, फॉच्र्यूनर, टाटा सफारी, स्कार्पियों, क्रेटा, बोलेरों आदि वाहनों की समय-समय पर आवश्यकता होती है। इन वाहनों को अनुमति के अनुसार एक वर्ष के लिए लिया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि विधिवत पंजीकृत ट्रेवल्स एजेंसी जिनके पास आरटीओ से क्लेरेंस हों तथा कम से कम पांच वाहन हो वे 20 फरवरी को शाम 5 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय से आवेदन प्राप्त करके 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक अपने प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य विवरण कलेक्ट्रेट की नजारत शाखा से प्राप्त किया जा सकता है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story