रीवा

रीवा: विद्यालय में चोरी, चोरों ने पार की एक दर्जन पंखे सहित खेल सामग्री

Ankit Pandey | रीवा रियासत
18 Jun 2022 1:58 PM IST
Updated: 2022-06-18 08:30:20
रीवा: विद्यालय में चोरी, चोरों ने पार की एक दर्जन पंखे सहित खेल सामग्री
x
MP Rewa News: पुलिस के अनुसार चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

MP Rewa News: चोरहटा थाना अंतर्गत दुआरी स्थित शासकीय हाईस्कूल में चोरी करते हुए अज्ञात चोरों ने एक दर्जन पंखे सहित खेल सामग्री पार कर दी। विद्यालय प्रबंधन चोरी की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना पश्चात जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा चोरी की शिकायत की गई है। अपने शिकायती आवेदन में प्रबंधन ने कहा है कि अज्ञात चोरों ने चोरी करते हुए विद्यालय के कमरों में लगे तकरीबन 12 पंखो के अलावा तकरीबन 10 हजार के खेल उपकरण पार कर दिया। चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस को चोरों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है।

नहीं है चौकीदार

विद्यालय प्रबंधन की माने तो विद्यालय में प्रशासन द्वारा एक चौकीदार तक की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिसके कारण यहां हमेशा ही चोरी का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी यहां चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है।

असमाजिक तत्वों का जमावड़ा

बताते हैं कि विद्यायल परिसर के बाहर हर समय असमाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। यहां असमाजिक तत्व रात के समय नशे में धुत्त होकर गाली-गलौज भी करते रहते हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं असमाजिक तत्वों द्वारा चोरी की गई है। हालांकि इस संदेह में कितनी सच्चाई है इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Next Story