रीवा

तू क्या चोर बनेगा रे! गुटका खाते चोर ने खुद खोल दिया चेहरा, CCTV से पहचान; रीवा में डेढ़ किलो चांदी बरामद

तू क्या चोर बनेगा रे! गुटका खाते चोर ने खुद खोल दिया चेहरा, CCTV से पहचान; रीवा में डेढ़ किलो चांदी बरामद
x
रीवा में सराफा दुकान की चोरी का आरोपी गुटका खाते वक्त नकाब हटाने की गलती कर बैठा। CCTV से पहचान हुई, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो चांदी बरामद की। जानिए पूरी कहानी।
  • रीवा में सराफा दुकान चोरी का अनोखा खुलासा
  • नकाबपोश चोर गुटका खाते वक्त कैमरे में कैद
  • CCTV से हुई पहचान, दो आरोपी गिरफ्तार
  • करीब डेढ़ किलो चांदी पुलिस ने की बरामद

“तू क्या चोर बनेगा रे!” गुटका खाने के लिए नकाब हटाया, उसकी पहचान कैमरे में कैद हो गई। यही एक पल पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया। नतीजा यह हुआ कि रीवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए।

Rewa Theft Case | रीवा में चोरी की पूरी कहानी

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उपरहटी इलाके का है। सराफा व्यापारी विनोद कुमार खंडेलवाल 6 जनवरी की शाम अपने घर का दरवाजा बंद कर मोहल्ले में कुछ सामान लेने गए थे। इसी बीच एक शातिर बदमाश घर में घुसा और भीतर बनी सराफा दुकान तक पहुंच गया। वहां से उसने चांदी के जेवर समेटे और फरार हो गया। भागते समय बदमाश के कुछ जेवर रास्ते में गिर भी गए, जिससे अंदाजा लग गया कि चोरी बड़ी थी।

CCTV Clue | कैमरे ने खोल दी पोल

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज खंगालते समय एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे केस की दिशा बदल दी। वारदात से कुछ मिनट पहले वही नकाबपोश बदमाश नकाब हटाकर गुटका खाते हुए नजर आया। बस यहीं से पुलिस को सबसे अहम सुराग मिला। चेहरा साफ दिखने के कारण पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश सोनी के रूप में कर ली, जो तरहटी इलाके का निवासी है।

Arrest Update | दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने राजेश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी चिराग माधवानी उर्फ चिकू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनका वजन लगभग डेढ़ किलो बताया जा रहा है।

Police Investigation | अन्य वारदातों से कनेक्शन?

रीवा में बीते कुछ वर्षों में सैकड़ों चोरी के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कई आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि पकड़े गए दोनों आरोपी कहीं अन्य चोरी की घटनाओं में तो शामिल नहीं रहे। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर यह संभावना है कि यह गैंग पहले भी वारदात कर चुका हो।

Public Reaction | शहर में चर्चा का विषय

रीवा में यह घटना अब चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग कह रहे हैं – तू क्या चोर बनेगा रे! चोरी करना ही था तो कम से कम गुटका तो मत खाता!” स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है कि पुलिस ने इतनी जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया। सराफा बाजार के दुकानदारों का कहना है कि इससे पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Next Story