रीवा

रीवा: झाडफूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ाया

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

किशोरी ने युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि झाडफूंक के बहाने युवक ने उसके साथ दुष्कृत्य किया।

रीवा: गुढ़ थाना क्षेत्र में झाडफूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 450 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस द्वारा पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

बताया गया है कि गत दिवस थाने पहुची किशोरी ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि झाडफूंक के बहाने युवक ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में बीते दिवस पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

लापता बहन का पता लगाने का दिया था आश्वासन

पुलिस ने बताया कि किशोरी की बहन गत दिवस बिना बताए कहीं चली गई थी। अपनी बहन का की तलाश करते हुए किशोरी बदवार पहुंची। जहां आरोपी प्रदीप तिवारी 25 वर्ष ने किशोरी को आश्वासन दिया कि अपने तंत्र-मंत्र की मदद से वह उसकी बहन का पता लगा देगा। इसी झाडफूंक क्रिया के दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

लापता बहन का चला पता

गुढ़ पुलिस ने बताया कि अपनी जिस बहन को किशोरी ढूंढ रही थी उसका पता चल गया है। सायबर सेल की मदद से लापता युवती का पता लगाने के बाद पुलिस ने उसे दस्तयाब कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

वर्जन

झाडफूंक के बहाने किशोरी का दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है।

आराधना सिंह थाना प्रभारी गुढ़

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story