रीवा

एमपी बोर्ड परीक्षा में रीवा के छात्रों ने मारी बाजी, 21 छात्र टॉप सूची में

MP School News
x

MP School News

MP Board Rewa District Result 2022: एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में रीवा के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान।

MP Board Rewa District Result 2022: शुक्रवार का दिन बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए उस अहम हो गया जब दोपहर एक बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board Result 2022) एमपी ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए। इस वर्ष की टॉप सूची में छात्राओं का दबदबा रहा हैं। तो वही रीवा के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में अपना स्थान बनाए है। जारी सूची के तहत 21 बच्चे प्रदेश की टॉप सूची में शामिल है। जिसमें से 10वी बोर्ड में 10 बच्चें तथा 12वी बोर्ड में 11 बच्चों ने प्रदेश स्तर पर स्थान बना कर रीवा का मान बढ़ाए है।

पीके स्कूल की छात्राओं की प्रदेश में दूसरी रैंक

रीवा के शासकीय पीके कन्या उमावि रीवा की दो छात्राएं जिसमें कला समूह से रोशिता सिंह और गृह विज्ञान समूह से आस्था सिंह ने प्रदेश की टॉप सूची में दूसरी रैंक प्राप्त की है। जैसे ही यह यह जानकारी स्कूल स्टाफ और छात्राओं को लगी की टॉप सूची में उनका दूसरा स्थान है। स्कूल स्टाफ और बच्चो के परिजनों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई। स्कूल के ड्रेस में पहुची छात्राओं को सभी ने बंधाई दी।

12वी कक्षा के 11 बच्चों ने किया टॉप

कला समूह

इसमे प्रदेश में दूसरा स्थान रोशिता सिंह पिता मोहित लाल सिंह शासकीय पीके कन्या उमावि रीवा ने हासिल किया है। इसी तरह ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह से कु. आस्था सिंह पिता अरूण सिंह शासकीय पीके स्कूल कन्या उमावि रीवा भी प्रदेश की टॉप टेन सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

विज्ञान-गणित समूह

इसमें प्रदेश में 8वी रैंक श्रीजन पाण्डेय पिता रवीशंकर पाण्डेय उर्मिला आदर्श विद्या मंदिर उमावि बाणसागर रीवा एवं सत्यम दुबे पिता सनत कुमार दुबे ज्योतिबाराव उमावि जवा रीवा प्राप्त किया है। जबकि उक्त विषय में ही प्रदेश में 9वी रैंक प्रवर ​श्रीवास्तव पिता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव रघु उमावि नेहरूनगर रीवा ने प्राप्त किया है। जबकि 10वी रैंक हासिल करने वालों में आदर्श पाण्डेय पिता राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय चिल्ड्रेन एकाडमी उमावि अन्नतपुर रीवा, आदित्य सिंह पिता राजकुमार सिंह सरस्वती शिशु विद्यामंदिर उमावि बैकुंठपुर रीवा, कु. साक्षी पाठक पिता नागेन्द्र पाठक सेंट मेरी हाईस्कूल खपटिहा रीवा, ऋषभ ओझा पिता राजेश कुमार ओझा शासकीय मॉडल उमावि त्योंथर रीवा ने प्राप्त किया है।

जीव विज्ञान समूह

इसमें टॉप-7 पर राज बंसल पिता गुलाब बंसल शासकीय बालक उमावि मनगवां रीवा एवं टॉप-9 में सुधांशु त्रिपाठी पिता रामाशंकर त्रिपाठी मॉडल उमावि सिविल लाइन रीवा ने स्थान बनाया है।

प्रदेश की टॉप टेन सूची में रीवा के 10 छात्रों ने स्थान बनाया है।

प्रदेश में दूसरी रैंक

आयु​ष मिश्रा पिता शिवशंकर मिश्रा संस्कार वैली स्कूल मऊगंज रीवा ने प्राप्त किया है।

5वीं रैंक

कु. कोमल कुशवाहा पिता प्रभाकर कुशवाहा सेंट मेरी उमावि चाकघाट रीवा ने प्राप्त किया है।

6वी रैंक

बयार गौतम पिता प्रियभाष गौतम सरस्वती उमावि​ निराला नगर रीवा एवं सुप्रिया सोनी पिता परमानंद सोनी सरस्वती विद्या निकेतन उमावि मिसिरगांव हनुमना रीवा ने हासिल किया है।

7वीं रैंक

कु. रितिका शर्मा पिता ब्रह्मदेव कुमार शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर उमावि नेहरू नगर रीवा एवं सझम उपाध्याय पिता शिवकुमार उपाध्याय मां गायत्री पब्लिक हाई स्कूल मऊगंज रीवा ने प्राप्त किया है।

9वी रैंक

आस्था शुक्ला पिता रजनीश शुक्ला उमादत्त स्मृति उमावि बनकुईयां रोड ढेकहा रीवा, अर्पित सिंह पिता अरविंद सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमावि बैकुंठपुर रीवा, शालनी पाण्डेय पिता राजेन्द्र पाण्डेय जेंटल सेफर्ड हाईस्कूल रीवा ने स्थान बनाया है।

10 वी रैंक

प्रांशी गुप्ता पिता उमेश गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर उमावि गुढ़ रीवा ने प्राप्त किया है।

परीक्षा परिणामों पर एक नजर

10वीं में 48.05 प्रतिशत छात्राएं और 52.91 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह 12वीं के परिणाम में 66.99 प्रतिशत छात्र और 66.40 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।

12वीं में 14 हजार से ज्यादा बच्चे पास

इस बार रीवा जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम 67.70 प्रतिशत रहा है। जिसके अनुसार 14 हजार से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार, 12वीं की परीक्षा देने के लिए कुल 21400 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें 11052 छात्र और 10348 छात्राएं थी। घोषित परिणाम के तहत 14147 बच्चे पास हुए है। जिसमें 7316 छात्र एंव 3831 छात्राएं पास हुई है। प्रथम श्रेणी में 5279 एवं छात्राएं 4979 पास हुई है। द्वितीय श्रेणी 2035 छात्र और 1833 छात्राएं पास हुई हैं, तो वही तृतीय श्रेणी में मात्र ३ विद्यार्थी पास हुए हैं। 7 बच्चों के रिजल्ट अपरिहार्य कारणों से रोक दिए गए हैं।

10वी कक्षा में 17 हजार बच्चे पास

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम पर नजर दौड़ाए तो इस वर्ष 17 हजार से ज्यादा बच्चे 10वीं कक्षा में पास कर के 11वीं कक्षा में पहुंचे हैं। पास हुए छात्रों 9034 छात्र और 8166 छात्राएं हैं। इस तरह कुल 1७२३० बच्चे दसवीं परीक्षा पास किए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस बार 10वीं में 34663 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 17517 छात्र और 17149 छात्राएं शामिल थी। जारी परिणाम अनुसार, प्रथम श्रेणी 12239 बच्चे पास हुए हैं। इनमें 6353 छात्र और 5833 छात्राएं पास हुई हैं। सेंकड डीविजन से 2679 छात्र और 2269 छात्राएं तथा तृतीय श्रेणी मात्र ४३ बच्चे पास हुए हैं। इनमें 29 छात्र और 14 छात्राएं पास हुई हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story