रीवा

Rewa Police Transfer 2023: रीवा एसपी ने 11 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, नवीन पदस्थापना आदेश जारी

Sanjay Patel
1 Oct 2023 7:39 AM GMT
Rewa Police Transfer 2023: रीवा एसपी ने 11 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, नवीन पदस्थापना आदेश जारी
x
Rewa News: एमपी रीवा जिले के पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार की देर शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

एमपी रीवा जिले के पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार की देर शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है उनमें 5 टीआई, 5 एसआई और 1 एएसआई का नाम शामिल हैं। आगामी चुनाव के मद्देनजर कसावट लाने एसपी ने अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी है।

रूपलाल उईके बने सिटी कोतवाली प्रभारी

रीवा एसपी द्वारा शनिवार की शाम तबादला सूची जारी की गई जिसमें 11 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जिन पुलिस अधिकारियों के नाम सूची में शामिल उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल में आमद देने के निर्देश एसपी द्वारा दिए गए हैं। सिटी कोतवाली का प्रभारी रूपलाल उईके को बनाया गया है। जबकि बिछिया थाने का प्रभार भूमेश्वरी चौहान को सौंपा गया है। साइबर सेल में पदस्थ उपनिरीक्षक शैल यादव को जनेह थाना और वर्षा सोनकर को सेमरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को किया इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक ने 5 टीआई, 5 एसआई और 1 एएसआई को नवीन पदस्थापना दी है। जारी की गई लिस्ट में निरीक्षक रूपलाल उईको को रायपुर कर्चुलियान से सिटी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि निरीक्षक प्रकाश चंद्र पटेल को पुलिस लाइन से रायपुर कर्चुलियान, निरीक्षक वर्षा सोनकर को पुलिस लाइन से सेमरिया, निरीक्षक भूमेश्वरी चौहान को पुलिस लाइन से बिछिया, निरीक्षक निशा मिश्रा को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक शैल यादव को साइबर सेल से जनेह थाना भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को लालगांव से जवा, उपनिरीक्षक गीतांजलि सिंह को जवा से रायपुर कर्चुलियान, उपनिरीक्षक संजीव शर्मा को सोनौरी से मनिकवार चौकी, उपनिरीक्षक अंकिता मिश्रा को सेमरिया से लालगांव, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र बागरी को रघुनाथगंज से गंगेव नवीन पदस्थापना दी गई है।

Next Story