रीवा

रीवा : बंधक बना कर पुत्रों ने पिता को पीटा, जानें क्या है कारण

Panna MP News
x
MP Rewa News : घायल पिता को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

MP Rewa News : रीवा जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत शिवराजपुर (Shivrajpur) में तीन की संख्या में रहे पुत्रों ने बंधक बना कर अपने पिता की बेदम पिटाई कर दी। घायल पिता को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती पिता की हालत सामान्य बनी हुई है। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि शिवराजपुर निवासी मुन्ना सिंह के तीन पुत्र तीनों ही पुत्रों ने दो माह पूर्व अपने पिता के साथ गाली गलौज कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद मुन्ना सिंह क्षेत्र के ढाबा में रह कर अपना जीवन गुजार रहा था। बीते दिवस मुन्ना सिंह किसी काम से अपने घर आया था। जहां मौजूद आरोपी पु़त्रों ने विवाद करते हुए अपने पिता को बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने अपने पिता की बेदम पिटाई कर दी। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अधेड़ को बचाया। ग्रामीण घायल पिता को उपचार के लिए नईगढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। यहां भर्ती रहे मुन्ना को चिकित्सकों ने एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया। रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचे मुन्ना का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे सर्जरी वार्ड रेफर कर दिया।

विवाद का कारण

बताया गया है कि आरोपी पुत्रों का अपने पिता के साथ संपत्ति का विवाद चला आ रहा है। मकान, जमीन सहित सभी संपत्ति का मालिक पिता है। आरोपी पुत्र संपत्ति को लेकर अपने पिता से विवाद करते रहते हैं। बीते दिवस भी इसी विवाद के चलते आरोपी पुत्रों ने अपने पिता की पिटाई कर दी।

आरोपी फरार

बताया गया है कि घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्रों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में हांगे।

Next Story