रीवा

रीवा: सीधी निवासी किशोरी का रीवा में दुष्कृत्य, आरोपी पकड़ाया

Rewa MP News
x
Rewa News: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

MP Rewa News: सीधी जिले की निवासी नाबालिग लड़की का रीवा में दुष्कृत्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बताया गया है कि सात दिन पहले आरोपी किशोरी को झांसा देकर रीवा लाया था। यहां बस स्टैण्ड में खड़ी यात्री बस में ले जाकर किशोरी से दुष्कृत्य किया। दूसरे दिन आरोप के चंगुल से छूटकर किशोरी सीधी पहुंची। जहाँ किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद किशोरी की मां उसे लेकर महिला थाने पहुंची। किशोरी से दुष्कृत्य का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा देकर दुष्कृत्य

बताया गया है कि आरोपी तरूण यादव निवासी झाला थाना रामपुर नैकिन 5 जून को किशोरी को लेकर रीवा आया। समान थाना से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर खड़ी यात्री बस में ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कृत्य किया।

रीवा पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया है कि घटना के चार दिन बाद 9 जून को मामला सीधी के महिला थाने में पंजीबद्ध हुआ। 10 जून को केस डायरी मिलते ही आरोपी को पुलिस ने झाला गांव से पकड़ लिया। यह कार्रवाई रीवा पुलिस द्वारा की गई। 11 जून को आरोपी रीवा न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ने बस स्टैण्ड में खड़ी मिश्रा ट्रेवल्स में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वर्जन

सीधी निवासी किशोरी से आरोपी ने नए बस स्टैण्ड स्थित एक यात्री बस में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सुनील गुप्ता थाना प्रभारी समान

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story