
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- जलमग्न हुई रीवा-सीधी...
जलमग्न हुई रीवा-सीधी मोहनिया टनल: नहर फूटने की वजह से सड़क सुरंग में जलभराव हुआ, आवाजाही बंद; वाहनों की लंबी कतार लगी

जलमग्न हुई रीवा-सीधी मोहनिया टनल
रीवा. रीवा-सीधी रोड में बनी मोहनिया टनल (Rewa Sidhi Mohania Tunnel) नहर फूटने से जलमग्न हो गई. टनल में अचानक पानी भरने से टनल से होकर आवाजाही बंद कर दी गई है. दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है. नहर फूटने की घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.
ज्ञात हो कि मोहनिया टनल के ऊपर यूपी-बिहार को पानी देने के लिए मुख्य नहर बनाई गई है. टनल के बाहर सिहावल नहर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी बिहार जाने वाली नहर गुरुवार को अचानक फूट गई जिससे टनल में चार से पांच फीट पानी भर गया. अप और डाउन दोनो टनलों में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है. हालांकि नहर में आने वाले पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की गई लेकिन पानी की आवक इतनी अधिक है कि पानी निकासी की जो व्यवस्था की गई वह अपर्यापत है लिहाजा टनल में पानी भर गया है.
जानकारी के मुताबिक मोहनिया टनल के दोनो भागों में एक किमी तक पानी भर गया है. दरअसल इसी नहर के लेवल को लेकर गुए की ओर से सीधी तरफ ढलान किया गया है. सीधी की ओर रोड से टनल का प्रवेश द्वारा तीन से चार फीट नीचे है. नहर का पानी भरने से यह भाग पूरी तरह से डूब गया है. पहले बड़े वाहन निकल रहे थे रात 12 बजे के बाद उन्हें भी बंद कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि चुरहट विधायक टनल में पानी भरा होने के कारण फंसे रहे. जलसंसाधन विभाग को सूचना दी गई है. नहर का पानी बंद होने के बाद ही आवागमन सुचारु होगा.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




