रीवा

REWA : आजादी की लड़ाई लड़ने वाली सत्यबती सिंह का निधन, गार्ड ऑफ आर्नर के साथ दी गई अंतिम विदाई

REWA : आजादी की लड़ाई लड़ने वाली सत्यबती सिंह का निधन, गार्ड ऑफ आर्नर के साथ दी गई अंतिम विदाई
x
रीवा (REWA NEWS) :  देश को गुलामी से मुक्त कराने के लिये आजादी की लड़ाई लड़ने वाली सत्यबती सिंह का निधन हो गया हैं। उनके निधन की खबर लगते ही प्रशासन भी मौके पर पहुचा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गार्ड ऑफ आर्नर देकर अंतिम विदाई दी गई।

बताया जा रहा है कि उम्र ज्यादा होने के कारण वे काफी कंमजोर हो गई थी। शरीर का वजन भी कंम हो गया था। जिसके चलते उन्होने अंतिम सांसे ले ली है।

स्वतंत्रता आंदोलन में रहा महत्वपूर्ण योगदान

स्वतंत्रता सेनानी सत्यवती सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पूरे देश के लोगों के साथ इलाहाबाद, झांसी, नौगांव, सागर, मिर्जापुर, जबलपुर और बिलासपुर क्षेत्र में काफी भूमिका अदा की थी।

टीआरएस ने किया था सम्मान

आपको बता दें कि शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा की तरफ से 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए प्राचार्य डॉ अर्पिता अवस्थी, समाज शास़्त्री डॉ अखिलेश शुक्ला सहित कालेज के लोगो द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया था।

दी गई श्रद्धांजलि

उनके निधन की सूचना मिलते ही रीवा सहित पूरे विंध्य में शोक की लहर छा गई, और लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Next Story