रीवा

MP CMO Transfer 2023: रीवा-सतना मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

MP CMO Transfer 2023: रीवा-सतना मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
x
Madhya Pradesh CMO Transfer List 2023: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तबादलों का दौर फिर शुरू हो गया है।

Madhya Pradesh CMO Transfer List 2023: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तबादलों का दौर फिर शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के रीवा सतना जिलों से बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले को लेकर है। मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुये उनके सम्मुख दर्शाये गये स्थान पर पदस्थ किया गया है।

  • शैलेन्द्र सिंह, राजस्व उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद उचेहरा प्रभारी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रामपुर बाघेलान जिला सतना बनाया गया है।
  • जिला सतना प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रामपुर बाघेलान जिला सतना को प्रभारी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद हनुमना जिला रीवा बनाया गया है।
  • पवन सिंह, राजस्उप निरीक्षक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद हनुमना जिला रीवा प्रभारी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद गोविन्दगढ जिला रीवा बनाया गया है।


Next Story