रीवा

Rewa : 31 पूर्व सरपंचो एवं 05 सचिवो से होगी 76 लाख रूपये की वसूली, वित्तीय अनियमित्ता के चलते सीईओ ने जारी किये आदेश

Rewa : 31 पूर्व सरपंचो एवं 05 सचिवो से होगी 76 लाख रूपये की वसूली, वित्तीय अनियमित्ता के चलते सीईओ ने जारी किये आदेश
x
रीवा जिले (Rewa District) के ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता पाये जाने एवं वसूली राशि न जमा करने पर 31 पूर्व सरपंचो एवं 5 सचिवो से 7633357 की राजस्व वसूली की जाने के आदेश रीवा सीईओ स्वप्निल वानखडे (Swapnil Wankhede CEO District Panchayat Rewa)ने दिये है।

रीवा जिले (Rewa District) के ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता पाये जाने एवं वसूली राशि न जमा करने पर 31 पूर्व सरपंचो एवं 5 सचिवो से 7633357 की राजस्व वसूली की जाने के आदेश रीवा सीईओ स्वप्निल वानखडे (Swapnil Wankhede CEO District Panchayat Rewa)ने दिये है।

कलेक्टर ने दिये थें आदेश

कलेक्टर रीवा द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता संबंधी प्रकरणो की सुनवाई करने के बाद वसूली आदेश पूर्व में जारी किया गया था। इसके बाद भी जिले के 31 सरपंच एवं 5 सचिवों के द्वारा राजस्व राशी जमा नही की गई है।

सचिव के वेतन से होगी वसूली

स्वप्निल वानखडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा (Swapnil Wankhede Chief Executive Officer, District Panchayat Rewa) द्वारा जारी आदेश में सचिवों के वेतन से बकाया राशी वसूल किये जाने के निर्देश जनपद पंचायत के सीईओ को दिये गये है।

राजस्व-भू से वसूली के आदेश

जारी आदेश के तहत जिले के 31 पूर्व सरपंचों के खिलाफ भी वसूली के आदेश दिये गये है। पूर्व सरपंचो से द्वारा राशी न जमा करने पर उक्त राशी उनके जमीन से वसूल किये जाने के आदेश जनपद सीईओ को दिये गये है।

सरपंच-सचिवों में खलबली

प्रशासन द्वारा दिये जा रहे आदेश के चलते सरपंच-सचिवों में खलबली मच गई है। ज्ञात हो कि पंचायतों में किये गये कार्यो के दौरान अनियमिता किये जाने सहित सरकारी राशी में सरपंच और सचिवों के द्वारा गड़बडी की गई है। उक्त राशी को अब सचिवो के जहाँ वेतन से वसूल की जायेगी वही सरपंचों के भू-राजस्व से वसूल किये जाने के लिये प्रशासन सख्त हो गया है।

इन सचिवों से होगी वसूली

जारी आदेश के तहत रामविहारी विश्वकर्मा सचिव ग्राम पंचायत टंगहा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 566687,

रोशन लाल पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत अंजोरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 154509,

हरिकृष्ण नारायण पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत शुकुलगंवा जनपद पंचायत रीवा वसूली राशि 371000,

राजेश मिश्रा बर्खात सचिव तत्कालीन ग्राम पंचायत सोहर्वा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 25000 एवं स्व.श्यामाकान्त सचिव तत्कालीन ग्राम पंचायत अमाव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 471954 के वारिश से वसूली एवं अन्य सचिवो के वेतन भुगतान से वसूली की किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

जिसमें प्रथम किस्त में कुल राशि का न्यूनतम 50 प्रतिशत एक मुस्त डीडी के माध्यम से शेष राशि सचिव के मासिक वेतन का 50 प्रतिशत कटौती कर वसूल की जावे एवम वसूली पूर्ण होने तक वित्तीय अधिकार नही प्रदान किये जाएंगे।

पूर्व सरपंचो से होगी वसूली

जारी आदेश के तहत विजय कुशवाहा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मझिगंवा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 102740,

रतन देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अमाव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 224000,

छग्गूलाल कोरी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अमाव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 247954,

शिवदुलारे यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गंगतीरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 17428,

कमलेश कुमारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत टंगहा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 173193,

रेखा देवी सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत टंगहा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 393493,

प्रभाकर सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बडागांव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 106722,

ज्योत्सना देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 64560,

रामगरीब कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 89948,

गायात्री देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डाढाकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 329500,

लालजी कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डाढाकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 51979,

गंगाधर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुठिला जनपद पचांयत त्योथर वसूली राशि 686022,

कामता प्रसाद पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत परसिया जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 182765,

शिवकली साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत झोंटिया जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 365917,

निमर्ला देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गोंदकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 528642,

सुनीता त्रिपाठी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत जमुई जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 19592,

मंगलिया भूर्तिया पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुडरी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 3640,

ज्ञानप्रकाश तिवारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पुर्वामनिराम जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 109996,

रामाश्रय पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रेही जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 540935,

विधि कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कैथी पचकठा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 33544,

आशा सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पनासी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 231266,

श्यामकली जायसवाल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत लखवार जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 88396,

सरिता देवी हरिजन पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गढी जनपद पचांयत त्योथर वसूली राशि 9157,

प्रभुनाथ पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बरेठीकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 62694,

बुद्धिमान पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सोहर्वा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 25000,

सुरसरी प्रसाद पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रिसदा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 108552,

भुअरी त्रिपाठी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रिसदा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 26509,

उमेशकली पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पडिवार जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 12482,

विद्यावती तिवारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पडिवार जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 25000,

केशादेवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत चुनरी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 45144,

कुसुमकली पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत तुर्कागोंदर जनपद पचांयत त्योथर वसूली राशि 103123 जमा कराई जानी है।

इसी तरह छोटेलाल मिश्रा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बांस जनपद पंचायत गंगेव वसूली राशि 136921,

सिलोनराव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत घुचियारी जनपद पंचायत गंगेव वसूली राशि 76910,

रामपाल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गाढा-137 जनपद पंचायत जवा वसूली राशि 77250,

धर्मदास सिंह पटेल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंतरैला कला जनपद पचांयत जवा वसूली राशि 151550,

भागवत प्रसाद शुक्ला पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत चौर जनपद पंचायत जवा वसूली राशि 71000,

छोटेलाल सेन पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भोलगढ जनपद पंचायत रीवा वसूली राशि 31500,

सकुन्तला शुक्ला पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत शुकुलगंवा जनपद पचांयत रीवा वसूली राशि 371000 एवं कुसुम साकेत सरपंच बर्खास्त ग्राम पंचायत कशियार गांव जनपद पंचायत नईगढी वसूली राशि 118183 के राशि की वसूली भू-राजस्व की वकाया की भांति वसूल किये जाने हेतु श्री वानखड़े द्वारा संबंधित तहसीलदार को पत्र जारी किया गया है एवं जनपद सीईओं से प्रगति रिर्पोट मांगी गई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story