रीवा

Rewa Rojgar Mela: नौकरी का सुनहरा मौका! 13 कंपनियां रीवा के युवकों को रोजगार देंगी, रोजगार मेले का आयोजन 29 को

Aaryan Puneet Dwivedi
25 April 2022 9:29 PM IST
Rewa Rojgar Mela: नौकरी का सुनहरा मौका! 13 कंपनियां रीवा के युवकों को रोजगार देंगी, रोजगार मेले का आयोजन 29 को
x
Rewa Rojgar Mela: रीवा में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 13 कंपनियाँ शामिल होगी।

Rewa Rojgar Mela on 29 April 2022: आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, यशस्वी ग्रुप रीवा एवं ITI रीवा (पुरूष) के संयुक्त तत्वावधान में 29 अप्रैल को आईटीआई (पुरूष) रीवा में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 13 कंपनियाँ शामिल होगी।

  • रोजगार मेले में 29 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक अभ्यर्थियों का पंजीयन किया जायेगा।
  • रोजगार मेले में शामिल होने के लिये अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण, स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, आईटीआई एवं डिप्लोमा होना चाहिये।
  • अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो।
  • रोजगार मेले में शामिल होने के लिये अभ्यर्थी अपने साथ मूल अंक सूची की छाया प्रति, निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन आवश्यक है एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज 2 फोटो साथ लेकर आयें।
  • कंपनी द्वारा अभ्यर्थी के चयन करने पर उसे 8 हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक वेतन मिलेगा।

इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में यशस्वी ग्रुप (कपारो, जेड एफ, सिगनेट, आईसर, सिम्बाटेक फार्मा, आईसर बग्गड़ पीथमपुर), वर्क टू गेदर रीवा, कैलीबर बिजनेस सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर, ग्रोथ आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा. लि. जबलपुर, श्री राम इन्श्योरेंस रीवा, एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस रीवा, द ई-पाई कोरियर सर्विसेस रीवा, याजाकी इण्डिया अहमदाबाद गुजरात, आईसेक्ट रीवा, फ्यूजन माईक्रो फाईनेंस जबलपुर, आईटीएम स्कील्स (आईसीआईसीआई बैंक) जबलपुर, गुड वर्कर प्रा. लि. रीवा, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस रीवा कंपनी शामिल होंगी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story