रीवा

Rewa Rojgar: रीवा के युवको के लिए सुनहरा मौका, प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 21 फरवरी को

Aaryan Puneet Dwivedi
11 Feb 2022 7:37 PM IST
Rewa Placement Drive
x

Rewa Placement Drive

Rewa Rojgar: रीवा में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार का अवसर देने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 21 फरवरी को किया गया है।

Rewa Rojgar: रीवा। आईटीआई (ITI) का प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार का अवसर देने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive in Rewa) का आयोजन 21 फरवरी को किया गया है। मेला प्रात: 10 बजे आरंभ होगा।

इस संबंध में शासकीय आईटीआई रीवा के प्राचार्य बाल्मीकि शर्मा ने बताया कि मेले में हीरो मोटोकॉप लिमिटेड (Hero Motocop Ltd) हरिद्वार उत्तराखण्ड द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। कंपनी द्वारा मोटर मकैनिक, मकैनिक ट्रैक्टर, इले. मकैनिक, वेल्डर, डीजल मकैनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, ऑटोमोबाइल्स, तथा मशीनिस्ट पदों पर रोजगार का अवसर दिया जाएगा।

प्लेसमेंट ड्राइव में ये हो सकते हैं शामिल

प्लेसमेंट ड्राइव में हाई स्कूल परीक्षा तथा संबंधित ट्रेड में 2018 से 2021 की अवधि में आईटीआई पास विद्यार्थी मेले में शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने बायोडाटा तथा प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ प्रात: 10 बजे से आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story