रीवा

रीवा: कोलकाता की युवती के फेसबुकिया प्रेमजाल में रिमहा युवक, घर से 5 लाख लेकर फरार

Aaryan Puneet Dwivedi
29 May 2022 11:53 AM IST
Facebook Love
x
Facebook Love
मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक युवक कोलकाता की युवती के प्रेमजाल में फंसकर अपने घर से 5 लाख रूपए लेकर फरार हो गया है.

Rewa News in Hindi: फेसबुक के जरिए प्यार में पड़े एक रिमहा आशिक अपने घर से 5 लाख रूपए लेकर रफूचक्कर हो गया है. रीवा का ये आशिक कोलकाता की युवती के प्रेमजाल में फंसा हुआ है. उसे सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के जरिए कोलकाता की युवती से प्रेम होना बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र का है. जहां युवक के परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत की है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले 4 दिनों से घर से गायब है. घटना के वक़्त परिजन घर में नहीं थें, जब वे लौटकर घर आएं तो युवक और आलमारी में रखे 5 लाख रूपए गायब थें. परिजनों की शिकायत पर रीवा जिले की बिछिया पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है और साइबर सेल के जरिए युवक का लोकेशन ट्रैस किया गया. ट्रैस के बाद युवक की लोकेशन कोलकाता बताई जा रही है.

कोलकाता से युवक को वापस लाई पुलिस

रीवा की बिछिया पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित की गई जो उसके लोकेशन के आधार पर कोलकाता पहुंची. वहां से युवक को बरामद कर लिया गया, जिसके कब्जे से पांच लाख रुपए भी बरामद हो गए. पुलिस उसे वापस रीवा ले आई, जिसके बाद बयान दर्ज किये गये है. युवक की फेसबुक के माध्यम से कोलकाता की एक युवती से जान पहचान हो गई थी, जिससे चैटिंग के जरिये उसकी बात होने लगी. युवक युवती से प्यार करने लगा और उससे मिलने घर से रुपये लेकर कोलकाता पहुंच गया था. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story