रीवा

Rewa: रिटायर्ड फौजी ने 12 बोर की बंदूक से खुद को मारी गोली, हो गई मौत

Rewa: रिटायर्ड फौजी ने 12 बोर की बंदूक से खुद को मारी गोली, हो गई मौत
x
Rewa / रीवा। एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर मौत को गले लगा लिया। यह घटना बुधवार की आधी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। गोलियों की आवाज सुन कर घर के लोग कमरे में पहुचे तो वह लहूलुहान पड़े थें।

घटना शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदाबाग अनंतपुर मोहल्ले की है। घटना की सूचना घर वालों ने पुलिस को दी और घायल को ईलाज के लिये आनन-फानन में संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिर में मारी थी गोली

जानकारी के मुताबिक जवाहर लाल तिवारी पिता बाबूलाल तिवारी 55 वर्ष निवासी अनंतपुर बोदाबाग रोजाना की तरह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर कमरे में सो गए।

परिजनों का कहना है कि रात लगभग 2 बजे वे अचानक उठे हैं। फिर लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाकर ​सिर में लगाकर फायर कर दिया और वे लहूलुहान हालत में कमरें में गिर गए थें।

घटना का रहस्य है बरकरार

रिटायर्ड फौजी जवाहर लाल तिवारी के द्वारा उठाया गया आत्महत्या के कदम का रहस्य बरकरार है। कि आखिर उन्होंने खुद गोली क्यूँ मारी है। पुलिस मर्ग कायम करके घटना को जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर पीछे की कहानी कुछ और है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story