
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: नौंवी बटालियन...
रीवा: नौंवी बटालियन में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल ने अपनी लीला समाप्त कर ली, कारण जानने के लिए पुलिस इधर-उधर भटक रही

रीवा (Rewa News): बिछिया थाना अंतर्गत नौंवी बटालियन में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल बालकृष्ण गौतम ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सेनि हेड कांस्टेबल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। सेनि हेड कांस्टेबल ने किस कारण से आत्महत्या की है इसका पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक साल पूर्व हुए सेवानिवृत्त
पुलिस ने बताया कि बालकृष्ण गौतम एसएएफ नौंवी बटालियन मेंं हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। बीते वर्ष दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी भोपाल मेंं रहती है, जबकि छोटी बेटी घर में ही रहती थी। परिवार वालों ने किसी प्रकार की परेशानी की बात पुलिस को नहीं बताई है। जिसके कारण इस घटना के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है।
बेटी के छुए पैर, घर में रखा मोबाइल और निकल गए
बताया गया है कि गुरूवार की शाम बालकृष्ण गौतम ने अपनी छोटी बेटी के पैर छुए घर में मोबाइल रखा और घर से निकल गए। बेटी ने पैर छूने का कारण पूछते हुए कहा कि पापा कहां जा रहे हो तो सेनि हेड कांस्बेटल ने बेटी से कहा कि कुछ देर में आता हूं। देर रात तक जब वह घर नही पहुंचे तो परिजनों को काफी चिंता होने लगी। सुबह परिजनों को पता चला कि सेनि हेड कांस्टेबल ने नांवी बटालियन में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है।
वर्जन
सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल का लटकता हुआ शव पाया गया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस द्वारा घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रियंका पाठक, थाना प्रभारी बिछिया




