
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा की सगी बहनों ने...
रीवा की सगी बहनों ने क्रैक की MPPSC परीक्षा: एक स्कूल विभाग में सहायक संचालक तो दूसरी वाणिज्य कर निरीक्षक बनेगी

रीवा. शनिवार को MPPSC द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें रीवा ज़िले के त्योंथर तहसील के रक्सहा गांव में एक ASI पिता की दोनों बेटियों ने MPPSC परीक्षा पास करके अधिकारी बनने का सपना पूरा किया है। बड़ी बेटी आरती सिंह का चयन स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर हुआ है, जबकि छोटी बेटी पूजा सिंह का चयन वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर हुआ है।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
आरती और पूजा ने बताया कि उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। इससे पहले वे दो बार यह परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं। लेकिन उनके परिवार वालों ने उन्हें हिम्मत नहीं हारने दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पिता हैं ASI
आरती और पूजा के पिता नारायण सिंह पुलिस विभाग में ASI हैं और सीधी के आज़ाद थाने में पदस्थ हैं। उनके दो भाई भी हैं। बड़ा भाई सूरज सिंह पंचायत सचिव है और छोटा भाई सौरभ MPPSC की तैयारी कर रहा है। आरती की शादी हो चुकी है और उनके पति रणबहादुर सिंह सीधी के कमरजी थाने में प्रधान आरक्षक हैं।
परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
आरती और पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार वालों और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




