रीवा

रीवा: भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए गए रविकांत मिश्रा

रीवा: भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए गए रविकांत मिश्रा
x
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी रीवा जिला किसान मोर्चा की सूची में युवा मोर्चा के महामंत्री रहें रविकांत मिश्रा को जगह मिली है.

रीवा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जारी जिला किसान मोर्चा की सूची में युवा मोर्चा के महामंत्री रहें रविकांत मिश्रा को जगह मिली है। श्री मिश्रा को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

संगठन द्वारा किसान मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर रविकांत मिश्रा (Ravikant Mishra) और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। श्री मिश्र दो बार भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रहें हैं, इसके बाद उन्हे युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व भी सौंपा गया था।

रविकांत मिश्र तेज तर्रार युवा नेता के तौर पर जाने जाते हैं। प्रभावी वक्ता, मृदुभाषी एवं जिले भर के युवाओं के बीच लोकप्रिय श्री मिश्र को अब भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रविकांत ने मिली जिम्मेदारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्र, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल (राज्य मंत्री), मनगवां विधायक पंचुलाल प्रजापति, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी समेत सभी संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story