रीवा

रीवा पुलिस का रेपिस्ट आरक्षक पहुंचा जेल: दो बच्चों की मां को अपनी हवस का शिकार बनाता था, एसपी ने सस्पेंड किया

Aaryan Puneet Dwivedi
25 Nov 2022 11:00 AM IST
Updated: 2022-11-25 05:34:35
रीवा का रेपिस्ट पुलिस आरक्षक पहुंचा जेल: दो बच्चों की मां को अपनी हवस का शिकार बनाया था, एसपी ने सस्पेंड किया
x

रीवा का रेपिस्ट पुलिस आरक्षक पहुंचा जेल: दो बच्चों की मां को अपनी हवस का शिकार बनाया था, एसपी ने सस्पेंड किया 

दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर तीन साल तक अपनी हवस का शिकार बनाने वाले रीवा पुलिस का आरक्षक सलाखों के पीछे पहुंच गया है. साथ ही एसपी नवनीत भसीन ने रेपिस्ट पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.

रीवा शहर के पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक को रेप के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एक महिला की शिकायत पर उसपर कार्रवाई की गई है. साथ ही रीवा एसपी नवनीत भसीन द्वारा रेपिस्ट पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक़ जिले की एक महिला ने पुलिस आरक्षक क्रमांक 418 पुष्पेंद्र साकेत वर्तमान पदस्थापना पुलिस लाइन रीवा के खिलाफ शिकायत की थी. आरोपित आरक्षक तीन वर्षों से दो बच्चों की महिला को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है. महिला की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निशा मिश्रा ने पीड़िता के शिकायतों की जांच की एवं शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ महिला थाने में 376 (2)(एन), 506 का अपराध दर्ज किया.

रेपिस्ट आरक्षक सलाखों के पीछे पहुंचा, एसपी ने निलंबित किया

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर महिला थाना में आरोपी आरक्षक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया, एवं उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को रीवा न्यायालय में पेश किया गया. जहां से पुष्पेंद्र साकेत को केंद्रीय जेल भेज दिया गया. रेप का मामला सामने आने पर रीवा पुलिस अधीक्षक (SP) नवनीत भसीन ने रेपिस्ट पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. साथ ही कहा है कि आरक्षक का कृत्य गंभीर अपराध है. जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है. ऐसे में रक्षित केन्द्र रीवा अटैच किया जाता है.

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की मां (शिकायतकर्ता महिला) का सतना निवासी आरोपी पुलिस आरक्षक पुष्पेंद्र साकेत (23) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दावा है कि तीन साल पहले दो बच्चों की मां को आरक्षक दिल दे बैठा. दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी. आरक्षक शादी का वादा कर पति की तरह तीन साल तक साथ दिया. साथ ही झांसा देकर रेप करता रहा.

6 माह पहले तक आरोपी आरक्षक शहर के एक थाने में पदस्थ था. फिर एक अनुशासन हीनता के चक्कर में पुलिस लाइन पहुंच गया. यहीं से आरक्षक के स्वभाव में बदलाव होने लगा. वह महिला से किए वायदों को पूरा नहीं कर रहा है. बल्कि गोलमाल जवाब देने लगा. आरक्षक की हरकतों से तंग आकर महिला पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंची. जिसके बाद आरक्षक को रेप का आरोपी बनाया गया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story