रीवा

REWA : जेल से छुटते ही रेप के आरोपी ने युवती को दी सजा, कैरोसीन डालकर लगा दी आग

REWA : जेल से छुटते ही रेप के आरोपी ने युवती को दी सजा, कैरोसीन डालकर लगा दी आग
x
रीवा (REWA NEWS) :  घर में सो रही युवती पर कैरोसीन डालकर एक युवक ने आग लगा दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से जल गई है। घटना जिले के मउगंज थाना क्षेत्र की है। युवती को ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

गांव के ही युवक पर आरोप

घटना की शिकार हुई युवती और उसकी मां का आरोप है कि आग लगा कर जलाने वाला आरोपी उसके गांव का ही राजेश यादव हैं। युवती की मां ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह वे सभी खेत पर काम करने के लिये जा रहे थे। इसी बीच आरोपी राजेश यादव घर में धुस आया और बेटी को आग लगा दिया। वे जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घर से भाग गया।

युवती से रेप के आरोप में गया था जेल

युवती की मां ने बताया कि आरोपी राजेश यादव तीन वर्ष पूर्व उनकी पुत्री के साथ गलत किया था। जिस पर उन्होने थाना में रिर्पोट दर्ज करवाई थी और वह जेल चला गया था। तीन वर्ष बाद वह जेल से छूट कर आया था। उनका कहना है कि जेल कराने के चलते वह बेटी से रंजिश रखे हुये था। शायद यही वजह रही कि वह एक बार फिर बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास किया हैं। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराइ्र्र है।

Next Story